3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के भवानी सिंह ने जीता पदक, पिता ने किडनी देकर बचाई थी जान

World Transplant Games 2023: भवानी सिंह शेखावत ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में चल रहे 13वें वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स-2023 में रजत पदक जीत कर राजस्थान व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पेंटांक व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Apr 2023, 2:52 PM IST

Nawalgarh Bhavani Singh won medal in World Transplant Games 2023

Bhavani Singh Shekhawat

World Transplant Games 2023: नवलगढ़ (झुंझुनूं)। जिले के जाखल गांव निवासी भवानी सिंह शेखावत ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में चल रहे 13वें वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स-2023 में रजत पदक जीत कर राजस्थान व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पेंटांक व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। भवानीसिंह वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में राजस्थान से पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। स्वर्ण पदक थाईलैंड के खिलाड़ी को मिला है। जबकि कांस्य पदक ईरान के खिलाड़ी के नाम रहा।

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, इन 14 ट्रेनों का बदला टाइम टेबल

भारत के 31 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स का आयोजन हर दो वर्ष बाद होता है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सहयोग से वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स फैडरेशन इसका आयोजन करती है। वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स के इस 13वें महाकुंभ में 70 से अधिक देशों के करीब 3500 खिलाड़ियों के बीच भारत के 31 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भवानीसिंह खेलों की 4 श्रेणियों में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सीए नहीं बन सका तो खेती को अपनाया, पहले सीजन में कमाए दस लाख रुपए

कम उम्र में ही हुआ किडनी ट्रांसप्लांट
जिले के नवलगढ़ क्षेत्र की जाखल सीएचसी में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत भवानीसिंह शेखावत का 19 वर्ष की उम्र में किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। भवानीसिंह के पैर में इंफेक्शन हो गया था। इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन के कारण दोनों गुर्दे खराब हो गए थे। उनके पिता घनश्यामसिंह ने वर्ष 2004 में अपना एक गुर्दा दान कर भवानीसिंह का जीवन बचाया।

पशु चिकित्सा विभाग में सेवा दे चुके घनश्यामसिंह का वर्ष 2020 में निधन हो गया। भवानीसिंह अपने गांव की सरकारी स्कूल के 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सहित स्कूल में आवश्यक वस्तुओं के लिए आर्थिक सहयोग करते हैं। गांव के सरकारी अस्पताल में अपने खर्चे से उपकरण उपलब्ध करवाने का भी कार्य कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़