
जयपुर। जयपुर के रास्ते अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच दौड़ रही प्रदेश की पहली सेमी हाई-स्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन ने 14 ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। जिससे रोजाना सैकड़ों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशान दैनिक यात्री हो रहे हैं।
दरअसल, वंदेभारत ट्रेन का संचालन प्रभावित न हो, इस चक्कर में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 14 ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव कर दिया। जिसमें ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक अंतर हो गया। कुछ यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकडऩे में परेशानी हो रही है।
इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर समय में थोड़ा आंशिक परिर्वतन किया गया है। दैनिक रेल यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने बिना सोचे समझे वंदेभारत ट्रेन का शिड्यूल बना दिया। एक ट्रेन को हिट कराने के चक्कर में कई ट्रेनों को देरी से पहुंचा रहे हैं।
इन ट्रेनों का टाइम टेबल बदला
अजमेर-दिल्ली ट्रेन
अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन
भुज-बरेली ट्रेन
इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन
बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन
फुलेरा-जयपुर ट्रेन
अहमदाबाद- श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन
हिसार-जयपुर ट्रेन
खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन
नई दिल्ली-हिसार ट्रेन
ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन
तिलक ब्रिज-सिरसा ट्रेन
उदयपुर सिटी-कोलकाता ट्रेन
भोपाल-जयपुर ट्रेन
Updated on:
18 Apr 2023, 5:18 PM IST
Published on:
18 Apr 2023, 5:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.