दौसा

मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत,11 घायल

मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 21 पाड़ली मोड़ के पास बांदीकुई से श्रद्धालुओं को लेकर बालाजी जा रही मिनी बस गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सडक किनारे पलट गई। जिससे एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2023, 1:01 PM IST
dausa_accident.jpg

मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 21 पाड़ली मोड़ के पास बांदीकुई से श्रद्धालुओं को लेकर बालाजी जा रही मिनी बस गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सडक किनारे पलट गई। जिससे एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

पुलिस ने सभी घायलों को सिकराय अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालाजी थाना पुलिस ने बताया कि एक प्राईवेट मिनी बस बांदीकुई से सवारी भरकर मेहंदीपुर बालाजी आ रही थी इस दौरान पाडली मोड़ पर मिनी बस सवारी उतारने के दौरान सडक किनारे पलट गई।
यह भी पढ़ें : ट्रक-कार में भयंकर भिड़ंत: हाइवे से नीचे उतरकर पलटा ट्रक, कार के उड़े परखच्चे, 3 जनों की मौत, 2 घायल


जिससे मिनी बस में सवार ममता वंशकार (24) पत्नी हरेंद्र वंशकार खेरा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश और पवन शर्मा ( 27 ) पुत्र राजेश शर्मा निवासी आगरा की सिकराय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला का पति हरेंद्र वंशकार (23) पुत्र हाकिम वंशकार, बेटी राधिका (5) पुत्री हरेंद्र, बेटा भूपेंद्र (3) पुत्र हरेंद्र वंशकार, राज (6) और देवेश (8) पुत्र आशीष वंशकार, नीतू (26) पत्नी आशीष वंशकार, आशीष वंशकार (28) पुत्र हरिप्रसाद वंशकार निवासी दाधी टीकमगढ़ एमपी, पप्पूराम (56) पुत्र हठीला बैरवा, पवन (16) पुत्र पप्पूराम बैरवा निवासी सूरेर (दौसा), ओमप्रकाश बैरवा (30) पुत्र पूरणचंद बैरवा निवासी जयंती नगर आगरा रोड जयपुर, गोपी पुत्र गणेशराम बैरवा निवासी बालाजी घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें : Free Smartphone लेने की होड़ महिलाओं में हुई धक्का-मुक्की तो पुलिस ने बरसाए डंडे
वही 8 लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में ही इलाज जारी है। वही हादस के बाद मिनी बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हेड कांस्टेबल जगलाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला ममता एवं पवन शर्मा का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह ने बताया कि, 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण घायलो को एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

Updated on:
7 Sep 2023, 1:01 PM IST
Published on: