1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक-कार में भयंकर भिड़ंत: हाइवे से नीचे उतरकर पलटा ट्रक, कार के उड़े परखच्चे, 3 जनों की मौत, 2 घायल

Rajasthan Road Accident: सदर थाना क्षेत्र में आबूरोड-सरूपगंज फोर लेन पर हनुमान टेकरी कट के पास रविवार दोपहर एक ट्रक व कार के बीच हुई जोरदार भिडंत में कार सवार एक महिला समेत तीन जनों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत अभी गम्भीर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 4 Sep 2023, 10:26 AM IST

road_accident.jpg

demo pic

आबूरोड. Rajasthan Road Accident: सदर थाना क्षेत्र में आबूरोड-सरूपगंज फोर लेन पर हनुमान टेकरी कट के पास रविवार दोपहर एक ट्रक व कार के बीच हुई जोरदार भिडंत में कार सवार एक महिला समेत तीन जनों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत अभी गम्भीर है। दोनों घायलों को तलहटी ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार फोरलेन पर रविवार दोपहर सरूपगंज की तरफ से पालनपुर जा रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे दूर जाकर पलट गया। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना में कार चालक कोटा निवासी हेमाराम, कार सवार शिवगंज हाल महाराष्ट्र के पुणे निवासी प्राची ओसवाल (15) पुत्री प्रवीण व आशा ओसवाल पत्नी प्रवीण, घेवरचंद ओसवाल पुत्र भीमा, लीला देवी पत्नी घेवरचंद गम्भीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : Road Accident: ट्रेलर की टक्कर से आगे चल रही बस में जा घुसी कार, आग लगने से जिंदा जला युवक

घायलों को उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल लाया गया। इनमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों में से लीला देवी व प्राची ने ट्रोमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की स्थिति गम्भीर होने से उन्हें उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर किया गया। सदर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि दुर्घटना में तीन जनों की मौत हुई है और दो जने गम्भीर घायल है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Free Smartphone लेने की होड़ महिलाओं में हुई धक्का-मुक्की तो पुलिस ने बरसाए डंडे

ब्लैक स्पॉट बना हनुमान टेकरी कट, आए दिन हो रहे हादसे
फोर लेन पर हनुमान टेकरी कट हादसों का ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। यहां पिछले कुछ महीने में ही दो दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। स्थानीय विधायक-सांसद व राज्यसभा सांसद की ओर से भी इस कट पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। कट पर आवागमन अधिक होने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।