दौसा

Good News: दौसा व बांदीकुई में इन ट्रेनों का ठहराव मंजूर, रेल यात्रियों का दिल्ली-आगरा-जयपुर का सफर होगा आसान

• •
Updated: 14 Feb 2026, 3:15 PM IST
student death, student death in Jaipur, death by train, death by train in Jaipur, student's death after being hit by train, Jaipur News, Rajasthan News, छात्रा की मौत, जयपुर में छात्रा की मौत, ट्रेन से मौत, जयपुर में ट्रेन से मौत, ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत, जयपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
फाइल फोटो- पत्रिका

बांदीकुई। रेलवे की ओर से आगामी दिनों में दौसा जंक्शन पर एक तथा बांदीकुई जंक्शन पर दो ट्रेनों के ठहराव की सौगात मिलने जा रही है। इससे आगरा, दिल्ली और जयपुर टूरिस्ट ट्राई एंगल पर आवागमन के विकल्प बढ़ेंगे तथा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर–दिल्ली सराय रोहिल्ला 15 जनवरी को दौसा स्टेशन पर दोपहर 3.13 बजे आगमन कर 3.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला–पोरबंदर 16 जनवरी को 11.58 बजे आगमन कर 12 बजे प्रस्थान करेगी।

बांदीकुई जंक्शन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव

बांदीकुई जंक्शन पर ट्रेन संख्या 15715 किशनगंज–अजमेर (त्रि-साप्ताहिक) 14 फरवरी को शाम 5.06 बजे आगमन एवं 5.08 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 15716 अजमेर–किशनगंज 16 फरवरी को, ट्रेन संख्या 22307 हावड़ा–बीकानेर 14 फरवरी तथा ट्रेन संख्या 12307 हावड़ा–जोधपुर 15 फरवरी को निर्धारित समयानुसार ठहरेगी।

भरतपुर-आगरा की राह होगी आसान

इन ठहरावों से बांदीकुई से भरतपुर सहित आगरा मार्ग की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कोरोना काल के बाद बांदीकुई–बरेली ट्रेन का संचालन भी पुनः शुरू किया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हुए हैं।

Updated on:
14 Feb 2026, 3:15 PM IST
Published on: