
Dausa Municipal Council Election 2026: दौसा नगर परिषद के 55 वार्डों के चुनाव परिणाम में इस बार महिला प्रतिनिधित्व मजबूत हुआ है। 27 महिलाएं पार्षद चुनी गई हैं। यानी परिषद के लगभग आधे वार्डों में अब महिला पार्षद प्रतिनिधित्व करेंगी।
नगर परिषद की अगली सभापति भी महिला होगी। सभापति पद के लिए बीजेपी की कविता गुर्जर और कांग्रेस की रेखा कुमारी गुर्जर के नाम सामने हैं। दोनों में से जो भी 21 सितंबर को निर्वाचित होगी, वह सभापति की कुर्सी संभालेगी।
नगर परिषद में आयुक्त पद पर हंसा मीणा कार्यरत हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में महिला पार्षदों के निर्वाचन और सभापति पद पर महिला का तय होना परिषद में महिला नेतृत्व को मजबूत करता नजर आएगा। वहीं बांदीकुई, भांडारेज व लवाण में भी महिलाएं पालिकाध्यक्ष बनेंगी। अन्य जगह भी महिला बन सकती हैं।
कुल वार्ड: 55
पुरुष जीते: 28
महिलाएं जीती: 27
वार्ड 2 से मंजू देवी
वार्ड 10 से रसाल देवी
वार्ड 16 से सुनीता सैनी
वार्ड 18 से रेखा प्रजापत
वार्ड 25 से अपसरा
वार्ड 26 से यास्मीन खान
वार्ड 29 से रेशमा देवी
वार्ड 30 से वंदना शर्मा
वार्ड 35 से मंजू देवी
वार्ड 36 से पिंकी शर्मा
वार्ड 51 से पूजा बैरवा
वार्ड 54 से रेखा कुमारी गुर्जर
वार्ड 1 से सरिता देवी
वार्ड 3 से इंद्रा
वार्ड 5 से शकुंतला
वार्ड 6 से कविता गुर्जर
वार्ड 8 से प्रिया गुप्ता
वार्ड 15 से राधा जायसवाल
वार्ड 20 से कुसुम
वार्ड 28 से अंजली खंडेलवाल
वार्ड 42 से बबीता देवी
वार्ड 11 से नीरू
वार्ड 13 से रवीना मीना
वार्ड 38 से दीपिका राठी
वार्ड 39 से रेशमा बानो
वार्ड 40 से सरवीन बानो
वार्ड 52 से सविता कुमारी मीना