दौसा

Dausa Nagar Parishad Result: सभी सीटों का परिणाम घोषित, कांग्रेस ने पलटा खेल, जानें भाजपा का हाल

Dausa Nagar parishad Election Result: दौसा नगर परिषद चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें। वार्डवार रिजल्ट, प्रत्याशियों की जीत-हार और चुनाव से जुड़ी ताजा जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है।
less than 1 minute read
Sep 14, 2026
dausa nagar parishad election result reaction
जीत के बाद जश्न मानते हुए लोग (Photo-Patrika)

Dausa Nagar Parishad Result: दौसा नगर परिषद चुनाव के 55 वार्डों के नतीजे अब सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 24 सीटें जीती हैं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 17 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 14 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस भले ही सबसे आगे है, लेकिन उसके पास अभी बहुमत नहीं है। इसलिए अब सबकी नजर इस बात पर है कि निर्दलीय पार्षद किसका साथ देते हैं और दौसा नगर परिषद में अगला बोर्ड किसका बनता है।

शुरुआत में बीजेपी थी आगे

जब मतगणना शुरू हुई तो तस्वीर कांग्रेस के पक्ष में नहीं थी। शुरुआती 17 वार्डों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटें जीत ली थीं। कांग्रेस को सिर्फ 4 और निर्दलीयों को भी 4 सीटें मिली थीं। उस समय भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला उसके पक्ष में जा सकता है। लेकिन जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ी, कांग्रेस ने अपना दबदबा बना लिया।

वार्ड नंबरविजेतापार्टी
1सरिता देवीभाजपा
2मंजू देवीकांग्रेस
3इंदिरा बैरवाभाजपा
4सतीश कुमारभाजपा
5शकुंतलाभाजपा
6कविता गुर्जरभाजपा
7आशीष खंडेलवालभाजपा
8प्रिया गुप्ताभाजपा
9लोकेश चांदानिर्दलीय
10रसाल देवीकांग्रेस
11नीरूनिर्दलीय
12कमलेश मीणाकांग्रेस
13रवीना मीणानिर्दलीय
14योगेश कुमारभाजपा
15राधा जायसवालभाजपा
16सुनीता सैनीकांग्रेस
17शाहनवाज मोहम्मदनिर्दलीय
18रेखा प्रजापतकांग्रेस
19आशीष शर्माकांग्रेस
20कुसुम सैनीभाजपा
21मोहन लुहारकांग्रेस
22केदार मीणाभाजपा
23शाकिर फारूकीकांग्रेस
24नरेंद्र महावरकांग्रेस
25अप्सरा बेगमकांग्रेस
26यासमीनकांग्रेस
27रईस खानकांग्रेस
28अंजलि खंडेलवालभाजपा
29रेशम देवीकांग्रेस
30वंदना शर्माकांग्रेस
31शिवेंद्र तिवारीनिर्दलीय
32इंद्र मीणाभाजपा
33गिरिराज मीणाकांग्रेस
34जितेंद्र शर्माभाजपा
35मंजू गुर्जरकांग्रेस
36पिंकी शर्माकांग्रेस
37हरसहाय सामरियाकांग्रेस
38दीपिका राठीनिर्दलीय
39रेशमा बानोनिर्दलीय
40सरवीन बानोनिर्दलीय
41विनोद मेहरानिर्दलीय
42बबिता डंडोरियाभाजपा
43सुरेंद्र कुमारकांग्रेस
44अम्बरीश शर्मानिर्दलीय
45वीरेंद्र शर्मानिर्दलीय
46निक्की महावरकांग्रेस
47विनोद बैंदाडाकांग्रेस
48सत्यप्रकाश मीणानिर्दलीय
49रितेश पारीकबीजेपी
50राकेश बैरवानिर्दलीय
51पूजा बैरवाकांग्रेस
52सविता मीणानिर्दलीय
53सीताराम शर्माकांग्रेस
54रेखा गुर्जरकांग्रेस
55देवेन्द्र नराणियाबीजेपी