14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीडवाना नगर परिषद रिजल्ट: कांग्रेस ने मारी बाजी, 40 में से 16 वार्ड जीते; निर्दलीयों का भी दमदार प्रदर्शन

Didwana Nagar Parishad Election Result: डीडवाना नगर परिषद के वार्ड 1 से 40 तक सभी नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 16 वार्ड जीते, जबकि निर्दलीयों को 14, भाजपा को 9 और आरएलपी को एक वार्ड में जीत मिली।
less than 1 minute read
Google source verification
deedvana nagar parishad election result

Ai Generated Image

Didwana Nagar Parishad Election Result: डीडवाना नगर परिषद चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। वार्ड 1 से 40 तक सभी सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। नतीजों में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। पार्टी के प्रत्याशियों ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है और अपनी मौजूदगी से सबको चौंकाया है। 14 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

वहीं अगर बीजेपी की स्थिति देखें तो पार्टी सिर्फ 9 वार्डों में सिमट गई। इसके अलावा आरएलपी को एक वार्ड में जीत मिली है। खास बात यह है कि कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा, जिससे नगर परिषद में आगे की तस्वीर काफी दिलचस्प रहने वाली है।

वार्ड नंबरविजेतापार्टी
1बेनजीरआरएलपी
2नरपत सिंह राठौड़भाजपा
3जन्नत बानोकांग्रेस
4इरफानकांग्रेस
5मोहम्मद असलमनिर्दलीय
6प्रवीण तेजस्वीभाजपा
7बाबू खानकांग्रेस
8बजरंग लालनिर्दलीय
9सुल्ताना बानोकांग्रेस
10कयामुद्दीननिर्दलीय
11हनीफ खानकांग्रेस
12बसंती देवीनिर्दलीय
13हरीश मोदीभाजपा
14राहुल रूवाटियानिर्दलीय
15फजीलत बानोनिर्दलीय
16सोसिनाकांग्रेस
17मोहम्मद शाहिद खत्रीनिर्दलीय
18खदीजाकांग्रेस
19महफूज अलीनिर्दलीय
20विजय कटारियाकांग्रेस
21विनोद कुमारभाजपा
22मुन्नी बेगमनिर्दलीय
23नवीन कुमार कुम्पावतभाजपा
24मुरली मनोहरभाजपा
25उषा देवीभाजपा
26अमरचंदकांग्रेस
27भंवरलाल पंवारनिर्दलीय
28सुनीलभाजपा
29रामनिवासनिर्दलीय
30शाहिद बानोकांग्रेस
31कमलेशकांग्रेस
32उदारामकांग्रेस
33पंकज टांकनिर्दलीय
34मूलचंद भाटीकांग्रेस
35मोहम्मद आदिलनिर्दलीय
36आसिफकांग्रेस
37लक्ष्मी देवीनिर्दलीय
38पन्नालालभाजपा
39हनुमानप्रसादकांग्रेस
40मुन्नी देवीकांग्रेस

मुकाबला रहा दिलस्प


डीडवाना नगर परिषद चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। 40 वार्डों के लिए कुल 145 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें कांग्रेस के 37, भाजपा के 34, आरएलपी के 7, बसपा का एक और सबसे ज्यादा 66 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल रहे। चुनाव में लोगों ने भी बढ़-चढ़कर वोट डाले और कुल 75.42 प्रतिशत मतदान हुआ। कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला रहा, जबकि कुछ जगह निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी लड़ाई त्रिकोणीय से लेकर बहुकोणीय हो गई।