दौसा

दौसा जिले में सात जगह महिलाएं बनेंगी प्रधान, महुवा पंचायत समिति में प्रधान पद अनारक्षित

दौसा जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
2 min read
Sep 23, 2026
somya jha
दौसा में लॉटरी निकालती कलकटर सौम्या झा। Photo- Patrika

दौसा. पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को लेकर बुधवार को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पदों के लिए वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। दौसा जिले में कुल 7 महिला प्रधान चुनी जाएंगी। इसके बाद जिला परिषद के 37 वार्डों तथा सभी पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई।

लॉटरी प्रक्रिया ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आरक्षण की निर्धारित प्रक्रिया की पालना करते हुए लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इधर लॉटरी निकलने के साथ ही दावेदारों ने तैयारी तेज करी दी है। इस बार जिला प्रमुख की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में संभावना है कि महिलाएं ज्यादा चुनाव में उतरेंगी।

दौसा जिला

वर्गपंचायत समिति
SCनांगल राजावतान
SC महिलामनोहरपुर खेड़ला
STशिविसिंहपुरा, बसवा
ST महिलाबैजूपाड़ा, मंडावर
OBCसिकंदरा
अनारक्षितमहुवा, सिकराय, बांदीकुई
अनारक्षित महिलादौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, लालसोट

दौसा जिला परिषद सदस्य: 37


वर्गसंख्यावार्ड नंबर
SC49, 19, 24, 27
SC महिला32, 11, 28
ST53, 6, 8, 14, 23
ST महिला54, 5, 7, 13, 30
OBC122
अनारक्षित912, 17, 18, 25, 26, 32, 34, 35, 37
अनारक्षित महिला101, 10, 15, 16, 20, 21, 29, 31, 33, 36
कुल37

महुवा पंचायत समिति में प्रधान पद रहा सामान्य के लिए


यहां बुधवार को निकली पंचायत समिति के प्रधान व पंचायत समिति सदस्यों की सूची के द्वारा महुवा में पंचायत समिति प्रधान का पद सामान्य के लिए सुरक्षित रहा। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 पद अनुसूचित जाति, 3 पद अनुसूचित जनजाति, 01पद अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 8 पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं।

पंचायत समिति महुवा: वार्ड अनुसार आरक्षण की स्थिति

  • अनुसूचित जाति - कुल 3 पद

- अ.जा. (सामान्य): वार्ड नंबर 02, 14
- अ.जा. (महिला): वार्ड नंबर 07

  • अनुसूचित जनजाति - कुल 3 पद

अ.ज.जा. (सामान्य): वार्ड नंबर 03, 09
अ.ज.जा. (महिला): वार्ड नंबर 05

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (अ.पि.जा.) - कुल 1 पदअ.पि.जा. (सामान्य): वार्ड नंबर 08
  • सामान्य श्रेणी - कुल 8 पद

सामान्य (पुरुष : वार्ड नंबर 11, 12, 13
सामान्य (महिला): वार्ड नंबर 01, 04, 06, 10, 15

पंचायत समिति मंडावर

कुल वार्ड- 15
प्रधान- एसटी महिला
महिला आरक्षित वार्ड- 7
एससी वार्ड- 08, 10
एसटी वार्ड- 01, 03, 06, 13
ओबीसी वार्ड- 4
जनरल वार्ड- 02, 05, 07, 09, 11, 12, 14, 15
एससी महिला- वार्ड नंबर 10
एसटी महिला- वार्ड संख्या 6 व 13
जनरल महिला- वार्ड नंबर 02, 07, 11, 15