दौसा

Dausa News: होली पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-भाटा, 4 महिला सहित 7 लोग घायल

Rajasthan Land Dispute Clash: राजस्थान के दौसा जिले में होली के दिन दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में चार महिला सहित 7 लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष। फोटो: पत्रिका

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में होली के दिन दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में चार महिला सहित 7 लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार लालसोट क्षेत्र के रालावास गांव में मंगलवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। महावर बस्ती में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मकान बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। यह मामूली कहासुनी जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-भाटा से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

टोंक में होली की रात बिगड़ा माहौल, दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव, 3 थानों की पुलिस और RAC के जवान तैनात

सभी घायलों का उपचार जारी

झगड़े में सूरज पुत्र रमेश कोली, बिमला देवी पत्नी कैलाश, लक्ष्मा देवी पत्नी मिठालाल, शांति देवी पत्नी तेजाराम, बाला देवी पत्नी रामफूल, रामफूल पुत्र तेजाराम, बनवारी लाल पुत्र कैलाश प्रसाद निवासी रालावास घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने सभी घायलों को रामगढ़ पचवारा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर सभी घायलों का उपचार जारी है।

सात आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बबलू पुत्र किशन, मनमोहन पुत्र हजारी, रामलाल पुत्र ग्यारसी लाल, सूरज पुत्र रमेश, रामफूल पुत्र तेजाराम, बनवारी पुत्र कैलाश, राधेश्याम पुत्र छोटूलाल महावर निवासी कोली मोहल्ला रालावास गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुरवासियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें
Also Read
View All