दौसा

गुर्जर आंदोलन की बरसी: विजय बैंसला ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- इस बार होगी आर-पार की ‘लड़ाई’

Gurjar Agitation In Rajasthan: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने सरकार पर समझौते की पालना नहीं करने के गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2025, 5:22 PM IST
gurjar andolan in rajasthan
पीपलखेड़ा में शहीद स्थली पर श्रद्धांजलि देते हुए विजय बैंसला व समाज के लोग, फोटो- पत्रिका

Gurjar Agitation In Rajasthan: दौसा जिले के महवा उपखंड के ग्राम पीपलखेड़ा पर शुक्रवार को वीर गुर्जर शहीद स्थल श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुर्जर आंदोलन 2007 की बरसी पर सैकड़ों गुर्जर समाज के लोग शहीद स्थल पर एकत्रित हुए और श्रंद्धाजलि सभा रख ​समाज के लिए बलिदान देने वालों याद किया।

इस दौरान वक्ताओं ने उनके बलिदान के साथ कर्नल किरोड़ी बैंसला के संघर्ष को याद किया और नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रदांजलि सभा में आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा शहीदों का बलिदान समाज की आगामी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

सरकार पर समझौते की पालना नहीं करने का आरोप लगाया

इस दौरान उन्होंने सरकार पर समझौते की पालना नहीं करने के गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी और श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों से 8 जून को पीलूपुरा महापंचायत में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि ये महापंचायत समाज के लिए निर्णायक होगी। इस बार आर-पार की 'लड़ाई' होगी । समाज मांग पूरी होने के साथ ही अपने घर लौटेगा।

पीपलखेड़ा में शहीद स्थली पर श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह, फोटो- पत्रिका

सभा में पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महवा ने भी समाज के एकता के साथ समाज के लिए संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत पुनर्गठन में समाज से साथ सरकार ने भेदभाव किया है। इस मौके पर अजीत सिंह ने खेड़ला बुजुर्ग को पंचायत समिति की मांग को लेकर 30 मई को महापंचायत में आने का सभी को न्योता दिया।

कर्नल बैंसला के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए : महेंद्र सिंह खेड़ला

भाजपा नेता महेंद्र सिंह खेड़ला ने गुर्जर आंदोलन में शहीद हुए सपूतों को नमन करते हुए कर्नल बैंसला के बताए गए रास्ते पर चल कर अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ के लिए कार्य करने की बात कही। इस दौरान भूरा भगत, कैप्टन जगराम गुर्जर, विक्रम मंडावर,भंवर सिंह, एडवोकेट रवि प्रकाश, बड़ागांव सरपंच बच्चू सिंह, रजन मास्टर पाड़ला, राजेंद्रसिंह पीपलखेड़ा, पूरण सरपंच,नरसी मास्टर, रामकिशन डायरेक्टर, प्रेमसिंह, लोकेश पीपलखेड़ा, लीलाराम, जीतू पोषवाल, सुबह सिंह, रामराज भोपर, रामोतार टुड़ीयाना, कैप्टन रामहरी, मुकुट फौजी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Updated on:
29 May 2025, 5:22 PM IST
Published on: