24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर सुलग सकती है गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आग, 8 जून को होगी महापंचायत

Gurjar Mahapanchayat: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने 8 जून को भरतपुर जिले के पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत बुलाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 24 May 2025, 3:21 PM IST

Vijay-Bainsla

पीलूपुरा स्थित शहीद स्मारक पर मौजूद गुर्जर समाज के लोग। (फोटो-​पत्रिका)

भरतपुर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने 8 जून को भरतपुर जिले के पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत बुलाई है। यह स्थान इसलिए अहम है, क्योंकि यहीं से साल 2008 में उनके पिता स्वर्गीय किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर आंदोलन की शुरुआत की थी। महापंचायत के ऐलान के बाद आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान में ​एक बार फिर गुर्जर आरक्षण आंदोलन रफ्तार पकड़ सकता है।

पीलूपुरा स्थित शहीद स्मारक पर गुर्जर आरक्षण आंदोलन की 18वीं बरसी पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गुर्जर आरक्षण आंदोलन में पुलिस फायरिंग में मारे गए 73 गुर्जर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आंदोलन में मृत हुए लोगों की याद में हवन-यज्ञ किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके बैंसला ने घोषणा की 8 जून को कारबारी-पीलूपुरा स्थित शहीद स्मारक पर महापंचायत होगी। जिसमें कई अहम मुद्दों को लेकर गुर्जर समाज आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा।

पत्रिका डॉट कॉम से खास बातचीत में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी नेता विजय बैंसला ने कहा कि सरकार की ओर से आंदोलन के दौरान किए गए समझौतों की पालना अब तक नहीं की गई है। एमबीसी आरक्षण को अब तक संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों को सरकारी नौकरी नहीं मिली और न ही आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लिए गए हैं। सरकारी भर्तियों में बैकलॉग और रोस्टर प्रणाली को लेकर भी गड़बड़ियां जारी हैं। देवनारायण योजना में भी बहुत सारी अनियमितताएं है, इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इस बांध से 1821 गांवों को मिलेगा पानी, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही गरमाई सियासत

21 लाख की लागत से होगा स्मारक का विकास

स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने स्मारक के विकास के लिए विधायक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। सभा में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रेरणास्रोत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के योगदान को भी याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भूरा भगत, पूर्व सरपंच श्रीराम बैसला, दीवान शेरगढ़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल, पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष बलराम कांवर, मानसिंह बैसला, गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष हरीराम अमीन, नरोत्तम तंवर, सत्यप्रकाश छाबड़ी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सगाई टूटने से गुस्साए युवक ने कर दी हत्या, बोला- किसी और की होते नहीं देख सकता था