24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगाई टूटने से गुस्साए युवक ने कर दी हत्या, बोला- किसी और की होते नहीं देख सकता था

Girl Murder In Sawai Madhopur: पूछताछ में इकबाल ने बताया कि वह शहनाज को किसी और की होते नहीं देख सकता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 24 May 2025, 12:05 PM IST

Sawai-Madhopur-murder-case

मृतका शहनाज और आरोपी इकबाल। (फोटो- पत्रिका)

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर ​में सगाई टूटने से तनाव में चल रहे युवक ने युवती की निर्मम हत्या कर दी। मंगेतर रही युवती की उसी के घर में दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही आसपास के लोगों के इस बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया।

पूछताछ में इकबाल ने बताया कि वह शहनाज को किसी और की होते नहीं देख सकता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी है। इकबाल ने बताया कि वह शहनाज से सच्चा प्यार करता था। उसने शहनाज से कई बार घर से भागने के लिए भी बोला, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसके बाद मौका पाकर शहनाज का गला रेतकर हत्या कर दी।

सगाई टूटने से डिप्रेशन में था युवक

पुलिस के अनुसार युवती से सगाई टूटने के बाद से ही युवक डिप्रेशन में चल रहा था। मकानों में पेंट का काम करने वाले इकबाल की एक साल पहले ही शहनाज से सगाई हुई थी। लेकिन, दो महीने पहले ही शहनाज के घरवालों ने सगाई तोड़ दी थी, इससे वह काफी नाराज था।

सगाई टूटने के बाद भी नहीं छोड़ा युवती का पीछा

शहर पुलिस उपाधीक्षक उदयसिंह मीणा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने इकबाल पुत्र मोहम्मद आसीन को डिटेन कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पूछताछ में इकबाल ने बताया कि वह शहनाज से सच्चा प्यार करता था। सगाई टूटने के बाद उसने कई बाहर शहनाज को घर से भागने के लिए बोला था। लेकिन, उसने इनकार कर दिया था। वह शहनाज को किसी और की होते हुए नहीं देख सकता था। इसके लिए उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: बड़ी बेटी का देवर छोटी बेटी से करना चाहता था शादी, पिता ने मना किया तो दी दर्दनाक मौत

ये है पूरा मामला

सवाईमाधोपुर में शुक्रवार को इकबाल ने मंगेतर रही युवती शहनाज (22) पुत्री सलीम निवासी कोली मोहल्ला ब्रह्मपुरी शहर की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त युवती घर पर अकेली थी। बीमारी के चलते युवती की मां अस्पताल में भर्ती थी। वहीं, पिता व अन्य लोग रिश्तेदारी में टोंक गए थे।

तभी आरोपी युवक युवती के घर में घुसा और गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को युवती का शव लहूलुहान हालत में कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला था। युवती के गले में चाकू से काटने के निशान मिले थे। आरोपी युवक को डिटेन कर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार में नागपुर से भीलवाड़ा जा रही वीडियो कोच बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग