दौसा

Train Update: होली पर हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, कई स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

होली के पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और खातीपुरा (जयपुर) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे त्योहार पर घर जाने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2026, 6:20 PM IST
Fell from train, young man fell from train, fell from moving train, young man died after falling from train, Bikaner News, Rajasthan News, ट्रेन से गिरा, युवक ट्रेन से गिरा, चलती ट्रेन से गिरा, ट्रेन से गिरे युवक की मौत, बीकानेर न्यूज, राजस्थान न्यूज
फाइल फोटो- पत्रिका

Dausa News: होली पर्व पर बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप लगाएगी, जिससे पूर्वी भारत से जयपुर क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इन गाड़ियों का रहेगा संचालन

  • गाड़ी संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 25 फरवरी और 11 मार्च को हावड़ा से बुधवार रात 23:55 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल 27 फरवरी और 13 मार्च को खातीपुरा से शुक्रवार शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 5:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

ट्रेन मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलसेवा में 4 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान तथा 6 साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने की अपील की है, ताकि त्योहार के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Updated on:
13 Feb 2026, 6:20 PM IST
Published on: