दौसा

‘राक्षस’ पति ने दांतों से काटकर पत्नी की नाक कर दी अलग, देर रात चिल्लाई तो पता चला

राजस्थान के दौसा जिले की महुवा थाना पुलिस ने पत्नी की दांतों से नाक काट कर अलग करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Jun 10, 2022
rekha.jpg

राजस्थान के दौसा जिले की महुवा थाना पुलिस ने पत्नी की दांतों से नाक काट कर अलग करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि 20 अप्रेल 2022 को सिकंदर पुत्र रामसिंह भोपा निवासी नारौली पथैना भुसावर भरतपुर ने अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट कर दांतों से उसकी नाक को काटकर अलग कर दिया था। जिसे लेकर पीड़िता के चाचा ने मामला दर्ज कराया था।


देर रात रेखा के चिल्लाने की आवाज आई
पुलिस ने आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की नाक काट दी थी। पुलिस ने बताया कि मान सिंह पुत्र सौदान सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि देर रात पास में रह रही भतीजी रेखा के चिल्लाने की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो रेखा के पति सिकंदर ने उसकी नाक को काट दिया और जान से मारने के लिए उसका गला दबा रखा था।

लोगों के आने के बाद सिकंदर भाग गया
इसी दौरान रेखा लहूलुहान हालत में बेसुध होकर गिर पड़ी। तब तक वहां लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों के घटनास्थल पर आने के बाद सिकंदर वहां से भाग गया। लहूलुहान हालत में रेखा को महवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया था।

Published on:
10 Jun 2022 11:35 am