तीन डिपों से चल रही करीब 250 बसें
जेसीटीएसएल के तीन डिपो विद्याधर नगर, टोडी व बगराना से करीब 250 बसों का संचालन किया जा रहा है। टोडी डिपो की सौ बसों के मेंटेनेंस व चालक लगाने का काम जेसीटीएसएल ने मातेश्वरी प्राइवेट कंपनी को दिया हुआ है। वहीं विद्याधर डिपो में मेंटेनेंस का काम पारस कंपनी लिमिटेड का है। दोनों कंपनियों को मेंटेनेंस के नाम पर करीब 1.20 करोड़ रुपए प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान किया जाता है। वहीं बगराना डिपो में डीजल-चालक व मेंटेनेंस के लिए हर महीने सवा करोड़ रुपए कंपनी को दिए जा रहे हैं। गुरुवार को अजमेरी गेट पर जिस बस के ब्रेक फेल हुए, वह टोडी डिपो की थी।