दौसा

Rajasthan Politics: ‘सांसद के चक्कर में देना पड़ा इस्तीफा’, दौसा में बोले किरोड़ी लाल- ‘9 माह का वनवास करा दिया’

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2025, 8:23 PM IST
dausa news
किरोड़ी लाल मीणा एक कार्यक्रम में

Kirodi Lal Meena: राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शनिवार को दौसा में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही किरोड़ी लाल ने मंत्री पद से इस्तीफा का कारण दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा को बताया।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में दुर्भाग्यपूर्ण है कि तैयारी करने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। पेपर, परीक्षा, पानी सब लीक हो गया था। हालांकि मैं पूर्व सीएम गहलोत की ईमानदारी पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न नहीं लगाना चाहता हूं।

सांसद के चक्कर में देना पड़ा इस्तीफा

उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर कहा कि सांसद मुरारीलाल मीणा के चक्कर में मुझे इस्तीफा देना पड़ा। अगले ने इस्तीफा भी दिलवा दिया और 9 महीने का वनवास भी करा दिया। 9 महीने तक तो मैं यूं ही घूमता रहा, उसे चाहे अवकाश ही मान लो। लेकिन अब मैं भरोसा देना चाहता हूं कि किसानों की योजनाओं में किसी प्रकार का लीकेज नहीं होगा और किसानों को फायदा मिलेगा।

किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कि सांसद मुरारीलाल के कहने पर उनके भांजे की बहू को मलारना डूंगर लगवाया। फिर सांसद ने लालसोट विधायक को कहकर भांजे की बहू को लालसोट क्षेत्र में लगवा लिया। लेकिन पिछले शासन में भारी भेदभाव करने वाले अधिकारियों को तो नहीं छोड़ा जाएगा।

जाति की बात नहीं करता- किरोड़ी लाल

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों ने भ्रम फैलाया कि किरोड़ी और मुरारीलाल मीणा तो एक हैं, जबकि सब नेता अपनी पार्टी के लिए काम करते हैं। मैं कभी जाति की बात नहीं करता, क्योंकि मैं संघ की शाखा में खेला-कूदा हूं, जहां कभी जाति की बात ही नहीं होती।

Updated on:
3 May 2025, 8:23 PM IST
Published on: