दौसा

चारा लेने गई महिला का शव खेत में मिलने से मचा हड़कम्प, एक दिन पहले हुई थी लापता

एक दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव सोमवार को खेत में पड़ा मिलने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। एएसआई हेमराज सिंह ने बताया कि मृतका नयनी देवी रविवार को खेत पर चारा लेने गई थी।

less than 1 minute read
May 17, 2022
dausa_police.jpg

एक दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव सोमवार को खेत में पड़ा मिलने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। एएसआई हेमराज सिंह ने बताया कि मृतका नयनी देवी रविवार को खेत पर चारा लेने गई थी। जहां से घर नहीं लौटने पर उसकी तलाशी के लिए थाने पर सूचना मिली। सोमवार सुबह जब बकरी चराने वाले खेतों की ओर गए तो महिला पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी तथा उसके शरीर पर चीटियां चढ़ रही थी।

शव के पास में लोहे की परात और की कुछ पातड़ी भी मिली
सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। शव के पास में एक लोहे की परात व बबूल की कुछ पातड़ी भी मिली है। मृतका के बेटे कालूराम ने बताया कि उसकी माता एक दिन पहले ही लापता हुई थी। थाना प्रभारी हरदयाल मीणा ने बताया प्रथम दृष्टया तेज गर्मी में भूख-प्यास की वजह से मौत होना लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एक घंटे तक शव खेत पर धूप में ही पड़ा रहा
सावे होने से कस्बे में मृतका को लाने के लिए वाहन नहीं मिला। इसके चलते एक घंटे तक शव खेत पर धूप में ही पड़ा रहा। बाद में वैन को बुलाया, लेकिन बालू मिट्टी होने से गाड़ी मौके पर नही पहुंच सकी। इस पर परिजनों ने शव को हाथों में उठाकर ही गाड़ी तक पहुंचाया।

Published on:
17 May 2022 11:19 am