कोरोना काल में पर्यटन कारोबार पूरी तरह ठप हो गया था, अब धीरे-धीरे पर्यटक आने शुरू हुए हैं। इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग ग्राम पर्यटन के रूप में नई पहल कर रहा है। इसमें पूरे राजस्थान से प्रत्येक जिले से ऐसे गांवों का चयन किया जा रहा है, जहां पर्यटन की संभावनाए हों तथा भारतीय संस्कृति के दर्शन होते हों वहीं इन गांवों में हस्तशिल्प व लोककला के साथ प्राकृतिक स्थल हो ताकि पर्यटक उससे आकर्षित हो सकें। सीकर की सहायक निदेशक अनु शर्मा ने बताया कि गणेश्वर व शाकम्भरी में विकास की काफी जरूरत है। इसलिए दोनों गांवों के नाम जयपुर भेजे हैं।