दौसा

मुख्यमंत्री राजे के निर्देश पर खोदे गए बोरिंग पत्थर डाल किए नष्ट, विरोध में क्षेत्र बंद ​कर निकाला जुलूस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 05, 2018
protest in Dausa for destroying water bodies
protest in Dausa for destroying water bodies

बांदीकुई/ दौसा। हाल ही में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के तहत जब बांदीकुई में आई थी तब बांदीकुई व बसवा में पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बाणगंगा नदी में बोरिंग खुदवाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन 5 सफल बोरिंग होने के बाद सिकंदरा व इसके आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सिकंदरा के आसपास भूजल स्तर गिरने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों ने सभी पांच बोरिंगो में पत्थर डालकर उन्हें नष्ट कर दिया। इधर इस मामले में बांदीकुई के व्यापारियों व सर्वसमाज के लोग भी सड़को पर उतर आए। बांदीकुई बंद के आह्वान पर बाजार बंद कर जुलूस निकाला गया। मेडिकल बाजार के अलावा अधिकतर कस्बा बंद रहा।


लोगों की मांग है कि पानी की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे इसके बावजूद भी कुछ समाजकंटको ने जलदाय विभाग द्वारा खोजे गए बोरिंग में पत्थर डालकर उन्हें नष्ट कर दिया ऐसे में इन समाज कंटको पर कारवाई की जाए साथ ही नए बोरिंग खोदकर बांदीकुई को पेयजल उपलब्ध कराई जाए। इस मामले में शहरवासियों ने एसडीएम पिंक मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

Published on:
05 Oct 2018 12:42 pm