
जयपुर। Rajasthan Assembly election 2018 की तारीख का ऐलान होने में एक पखवाड़े से कम समय बचा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री Narendra Modi 6 अक्टूबर को अजमेर में भाजपा की गौरव यात्रा की समापन सभा को संबोधित करेंगे। वहीं Rahul Gandhi 9 अक्टूबर को धौलपुर में रोड शो करेंगे।
16 सीटों पर रोड शो का रहेगा फोकस (Rahul Gandhi Roadshow)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वी राजस्थान में 9 अक्टूबर को रोड-शो के जरिए एक तीर से दो निशाने करेंगे। पहला सीएम Vasundhara Raje के गृह जिले में सेंध लगाने के साथ ही बसपा के वोट बैंक में पार्टी को मजबूती देंगे।
राहुल का रोड-शो तीन जिलों की 16 सीटों पर प्रभाव डालेगा। इसमें से करीब 10 सीटों पर बसपा का वोट बैंक ठीक-ठाक है।
राहुल का पूर्वी राजस्थान में करीब 150 किमी लंबा रोड-शो करना बड़ा कदम माना जा रहा है। राहुल का यह तीसरा चुनावी दौरा होगा। जयपुर में रोड-शो के बाद हाल ही डूंगरपुर के सागवाड़ा में रैली कर चुके हैं। कांग्रेस वैसे पूर्वी राजस्थान को इस बार अपने लिए मजबूत मानकर चल रही है। रोड-शो इसलिए अहम है कि एक दिन पहले ही मायावती ने गठबंधन करने से इनकार किया था। दूसरे दिन ही राहुल का इसी क्षेत्र में रोड-शो करना चर्चा का विषय है। पिछले माह भरतपुर संभाग की करौली में संकल्प रैली भी की गई थी। राहुल धौलपुरजिले के राजाखेड़ा के मनिया गांव से रोड-शो शुरू करेंगे।
Published on:
05 Oct 2018 11:12 am
