दौसा

Indian Railways: राजस्थान को नई ट्रेन की सौगात, 4 राज्यों का सफर होगा आसान, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Rajasthan New Train: राजस्थान को एक नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। रेलवे की ओर से 18061/18062 संतरागाछी खातीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की स्वीकृति दी गई है। जानें राजस्थान के कौन-कौनसे स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन?

2 min read
May 09, 2026
संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मिली मंजूरी। पत्रिका फाइल फोटो

दौसा। राजस्थान को एक नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। रेलवे की ओर से 18061/18062 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की स्वीकृति दी गई है। यह ट्रेन प्रारम्भिक रूप से साप्ताहिक सेवा के रूप में संचालित होगी। यह रेलसेवा पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों को राजस्थान से सीधे जोड़ेगी। जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

विशेष रूप से बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, दौसा एवं जयपुर क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन से अत्यधिक लाभ मिलेगा। मार्ग में यह ट्रेन खडगपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, खेरली, मंडावर महुवा रोड, बांदीकुई जंक्शन एवं दौसा आदि स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Scholarship 2026: राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब बिना आवेदन मिलेगी छात्रवृत्ति

व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक आवागमन को मिलेगी नई गति

सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके संचालन से व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक आवागमन को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में ट्रेन को साप्ताहिक रूप से चलाया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या एवं जनभावनाओं को देखते हुए भविष्य में इसे प्रतिदिन संचालित करने की मांग भी रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाई जाएगी।

आरयूबी लॉन्चिंग कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित

इधर, जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड के खैरथल पड़ीसल के मध्य समपार फाटक संख्या 95 व पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य फाटक संख्या 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में दौसा व बांदीकुई से होकर जाने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

इन ट्रेनों का बदला रूट

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 14322 भुज बरेली जो 9 मई को भुज से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग फुलेरा जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी जो 10 मई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर रेवाड़ी के स्थान पर डेगाना रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी संचालित होगी। होकर इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर जो 9 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वहीं रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर रेवाड़ी-लोहारू-रतनगढ़-डेगाना होकर संचालित होगी एवं ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज जो 10 मई को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय जो 9 मई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 12916 दिल्ली-साबरमती जो 10 मई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस फुलेरा होकर संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम जो 10 मई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी जो 10 मई को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी, वहीं रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Four-Lane Flyover: राजस्थान में यहां बन रहा नया फ्लाईओवर, 79 करोड़ होंगे खर्च; अगले साल मिलेगी सौगात
Also Read
View All