दौसा

New District In Rajasthan: राजस्थान के इस कस्बे को जिला बनाने की Demand, मांग पूरी हो तो लोगों को मिले राहत

New District In Rajasthan: यह कस्बा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूरी पर हैं, एवं इस तहसील के दूर दराज के गांवों के लिए जिला मुख्यालय की दूरी 100-120 किलोमीटर तक हैं।

2 min read
Oct 15, 2022

New District In Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले के महुवा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर महुवा विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी संजय गोयल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 921 पर स्थित दौसा जिले का प्रमुख शहर हैं एवं यह पूर्वी राजस्थान का सडक यातायात का सबसे प्रमुख जंक्शन हैं।

महुवा शहर से दिल्ली-बडौदा एक्सप्रेस हाईवे का जंक्शन अलवर के पिनान कस्बे, जो सिर्फ 35 किलोमीटर दूर है। इस जंक्शन से उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश का पूरा यातायात महुवा शहर से होकर ही गुजरेगा और महुवा इस दृष्टिकोण से केन्द्र स्थल बनेगा। कारोबार एवं व्यापार के दृष्टिकोण से यह शहर आस-पास के लगभग 70-80 किलोमीटर तक के क्षेत्र की जनसंख्या के लिए रोजमर्रा की खरीददारी एवं लोगों के आवागमन का प्रमुख केंद्र हैं।

यह कस्बा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूरी पर हैं, एवं इस तहसील के दूर दराज के गांवों के लिए जिला मुख्यालय की दूरी 100-120 किलोमीटर तक हैं। यही स्थिति महवा शहर से आस-पास वाले क्षेत्र तहसील जैसे वैर, भुसावर, नदबई, हलैना (भरतपुर जिला), लक्ष्मणगढ, खेरली, कठूमर, रैणी एवं गढीसवाईराम (जिला अलवर), टोडाभीम (जिला करौली) एवं मण्डावर व बैजूपाड़ा पंचायत समितिज्ञापन में बताया कि अगर महवा को जिला मुख्यालय के रूप में कमोन्नत कर दिया जाए तो आस पास की बड़ी संख्या की आबादी की जनसंख्या को अपने जिला मुख्यालय की दूरी कम हो जाएगी।

महुवा को एक छोटे जिले के रूप में विकसित कर बेहतर प्रशासन एवं इतनी भारी आबादी को जिला मुख्यालय के सम्पर्क में सुगमता और सहजता भी प्राप्त होगी। ऐसे में महुवा को जिला बनाया जाता हैं तो 50-60 किलोमीटर की परिधी में बसे हुए गांवों, कस्बे शहर के मध्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक समानता होने से सदभाव एवं समरसता का और विकास होगा ओर लोगो को राहत मिलेगी।

Published on:
15 Oct 2022 05:05 pm
Also Read
View All