7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि मंडी में बाजरे की रिकॉर्ड आवक, सैकड़ों किसानों को वापस लेकर जाना पड़ा

कृषि उपज मंडी में बुधवार को बाजरे की बम्पर आवक हुई। सैकडो़ं वाहनों में काश्तकार अपने बाजरे का जिंस लेकर मंडी में पहुंचे। इससे मंडी की व्यवस्था जवाब देती नजर आई। वहीं कृषि उपज मंडी परिसर में वाहनों की रेलमपेल दिखाई दी।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Oct 13, 2022

agriculture market

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बांदीकुई। कृषि उपज मंडी में बुधवार को बाजरे की बम्पर आवक हुई। सैकडो़ं वाहनों में काश्तकार अपने बाजरे का जिंस लेकर मंडी में पहुंचे। इससे मंडी की व्यवस्था जवाब देती नजर आई। वहीं कृषि उपज मंडी परिसर में वाहनों की रेलमपेल दिखाई दी। सुबह 10 बजे ही मंडी वाहनों से खचाखच भर गई। ऐसे में सिंकदरा रोड पर जाम के हालात बन गए। इसके चलते जाम में फंसे बडी़ संख्या में वाहन गेट के बाहर ही अटक गए। इस कारण मजबूरन काश्तगारों को बाजरें से भरें वाहनों को लेकर बैरंग लौटना पडा़। इस दौरान कृषि उपज मंडी के गेट पर वाहन फंसे नजर आयें। गेट बंद करवाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पडी़।

एक दिन में बाजरे के तीस हजार कट्टों की आवक
इस बार अच्छी बारिश के चलते बाजरे की बंपर पैदावार हुई हैं। ऐसे में कृषि उपज मंडी में बाजरे की रिकॉर्ड आवक हो रही हैं। बुधवार को एक ही दिन में बाजरे के करीब तीस हजार कट्टे मंडी में बिकने के लिए आए। गौरतलब है कि बीते दिन मंगलवार की छुट्टी के चलते मंडी बंद रही। किसान अपने बाजरे को मंडी में लेकर पहुंचे, लेकिन मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पडा़। काश्तकारों ने मंडी की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। व्यापारी राजेश शर्मा ने बताया कि बाजरे का भाव 1600से 2000 तक चल रहा हैं। बुधवार को बाजरे की भारी आवक के चलते गुरुवार को मंडी बंद रहेगी।

सिंकदरा रोड पर बने रहे जाम के हालात
कृषि उपज मंडी में बडी़ संख्या में बाजरें से भरे एक साथ वाहन पहुंचे। जिससे मंडी के साथ ही सिंकदरा रोड पर जाम के हालात बन गए। कृषि उपज मंडी के एंट्री गेट से वनविभाग के दफ्तर के आगे तक वाहनों की कतार लग गई। ऐसे में वाहन फंसे नजर आए। जाम के चलते आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पडा़। कई वाहन बायपास ओर कुटी फाटक से गुजरें। जाम की यह स्थिति सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक बनी रही। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस के जवान मशक्कत करते नजर आए।

यह भी पढ़ें : सोयाबीन की फसल बेमौसम बारिश से खराब, खाने के तेल के बढ़ सकते हैं दाम

मूंगफली की 15 हजार बोरी की आवक
लालसोट में गत दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम खुलने के साथ ही लालसोट मंडी में भी जिंसों की आवक ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। लालसोट कृषि उपज मंडी में बुधवार को मूूंगफली की 15 हजार बोरी की आवक हुई है। ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष नवल झालानी ने बताया कि बारिश के चलते गीली हुई मूंगफली के दाम मंडी में 4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे हैं, जबकि सूखी मूंगफली के भाव 5800 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल रहे है। आढतियों ने बताया कि मूंगफली की यह बंपर आवक दिवाली तक बने रहेगी। गत दिनों हुई बारिश के बाद खेतों से मूंगफली खुदाई का कार्य बंद हो गया था, अब धूप खिलने के बाद किसान कार्य में जुट गए हैं। आढतियों ने बताया कि मंडी कें बाजरे की भी प्रतिदिन 8 से 10 हजार कट्टों की आवक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी हवाओं का राजस्थान में बढ़ रहा असर, आने वाले तीन दिन में होने वाला है ऐसा