दौसा

Dausa News: किरोड़ी लाल के इस्तीफे पर सवाल पूछा तो क्या बोले मुरारीलाल मीना

Rajasthan Chunav 2024: किरोड़ी लाल के इस्तीफे पर सवाल पूछा तो क्या बोले मुरारीलाल मीना, जानिए-
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2024, 9:41 AM IST
kirori lal meena murari

Rajasthan Chunav 2024: दौसा लोकसभा सीट ( Dausa Lok Sabha Election 2024 ) से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना ने भारी मतों से जीत दर्ज की। मीडिया से वार्ता करते हुए नवनिर्वाचित सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दौसा में पहला रोड शो किया गया था। पीएम मोदी के अलावा भी यहां कई केन्द्रीय नेता और अन्य राज्यों के कई नेताओं ने लोकसभा क्षेत्र में शिकरत की थी, लेकिन यहां की जनता ने पीएम के रोड़ शो और अन्य सभी नेताओं की सभा को नकारते हुए कांग्रेस पर विश्वास जताया।

उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के मुद्दों, पिछली कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो और भाजपा के चार महीनों में अराजकता, बिजली-पानी की कमी रहने, पिछली कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो को रोक देने, अग्निवीर, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए। जनता ने इन सभी मुद्दों को स्वीकार करते हुए कांग्रेस पर विश्वास जताया है। इसके लिए सभी जनता का आभार और धन्यवाद।

वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा डाॅ. किरोडीलाल मीना को पीएम द्वारा 7 सीटों की जिम्मेदारी सौंपने और एक भी सीट के हारने पर उनके द्वारा इस्तीफा देने के सवाल पर नवनिर्वाचित सांसद मुरारीलाल मीना ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ये उनका व्यक्तिगत मामला है, वे इसके बारे में कुछ नहीं कहेंगे। सभी को जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।

मुरारीलाल मीना ने कहा कि दौसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रोड शो किया गया था। इसके बाद भी भाजपा को करीब 2 लाख मतों से हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी को ही इस्तीफा देना चाहिए। मुरारीलाल मीना ने दौसा विधानसभा क्षेत्र के सवाल पर कहा कि जिस भी प्रत्याशी को पार्टी टिकट देगी। दौसा विधानसभा सीट पर फिर से कांग्रेस का प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगा। उन्होंने कहा कि पहले ही कह दिया था कि वे एक लाख से ढ़ाई लाख मतों के बीच जीतेंगे।

Updated on:
6 Jun 2024, 9:41 AM IST
Published on: