दौसा

Sanwariya Seth temple: राजस्थान के इस जिले में बनेगा सांवरिया सेठ का भव्य मंदिर, नेपाल से आएंगे पत्थर

Dausa News: दौसा जिले के लालसोट शहर में सांवरिया सेठ का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह मंदिर श्यामपुरा कलां रोड पर राजकीय जिला अस्पताल के पास करीब एक हजार वर्ग गज भूमि में निर्मित होगा।

2 min read
Apr 16, 2026
सावरियां सेठ मंदिर का प्रस्तावित मॉडल। फोटो: पत्रिका

दौसा/लालसोट। दौसा जिले के लालसोट शहर में सांवरिया सेठ का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह मंदिर श्यामपुरा कलां रोड पर राजकीय जिला अस्पताल के पास करीब एक हजार वर्ग गज भूमि में निर्मित होगा। मंदिर निर्माण के लिए 24 अप्रैल को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति से जुड़े प्रकाश सोनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट जनसहयोग से पूरा किया जाएगा।

मंदिर की विशेषता यह रहेगी कि इसमें स्थापित की जाने वाली प्रतिमा के लिए नेपाल की पवित्र गंडक नदी से पत्थर लाया जाएगा, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस मंदिर का निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर बनने से क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

बीसलपुर बांध पर बन रहा सबसे बड़ा इंटेक पम्प हाउस, 122 करोड़ आएगी लागत, राजस्थान के 3 जिलों को मिलेगी राहत
सावरियां सेठ मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए गणेश निमंत्रण के दौरान मौजूद श्रद्धालु। फोटो: पत्रिका

विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आमंत्रण कार्यक्रम आयोजित

शहर के प्रबुद्धजनों व श्रद्धालुओं ने बुधवार को प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमंत्रण दिया। तंबाकू पाड़ा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आमंत्रण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सांवरिया सेठ के जयकारे लगाए और आयोजन की सफलता की कामना की।

भूमि पूजन 24 को

आयनि समिति के दीपक चौधरी, शिवशंकर जोशी व दिनेश अग्रिका ने बताया कि 24 अप्रेल को सुबह 10:15 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम हरभावंता आश्रम के संत महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज व निर्झरना काली डूंगरी धाम के महंत अवधेश दास महाराज के सानिध्य में होगा। इसमें कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि होंगे तथा अध्यक्षता विधायक रामबिलास मीणा करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर शंभू पुरोहित, गोविंद चौधरी, मोहन पुरोहित, महेश बैंक, महेश चांदपुर, दिनेश अग्रिका, शिवशंकर जोशी, दीपक चौधरी, गिरिराज हट्टीका, निरंजन जोशी, गिरिराज मीणा, राजेंद्र अग्रवाल, श्याम सोनी, चंद्रशेखर सोनी, मंगेश लामड़ा, संजय उपाध्याय, मुरारी अशोक महान, रामचरण बोहरा, नवीन बोहरा, बनवारी व्यास, प्रकाश सोनी, अनिल आकड़, मोहन माली, दीपक निर्झरना, मदन वैद्य, राजेश वैद्य, दिनेश लिवाली, पवन शर्मा, अजय शर्मा, रोहित पंसारी, शेखर चौधरी, अनिल बुर्जा, मोहन सर्खियां, रामकल्याण उपाध्याय, नवीन कोरका, आशीष जांगिड़, भागचंद जागा, अनुराग शर्मा, तेजसिंह जागा, बाबूलाल बूटिल्या, विनोद सोनी, दीपक जिंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में बनेगा 208KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 4 घंटे का सफर मात्र 2 घंटे में होगा पूरा
Also Read
View All