दौसा

Viral Video Fact Check: बाबा घोड़े पर कर रहे हैं ऑनलाइन डिलीवरी? जानें राजस्थान के वायरल वीडियो की सच्चाई

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग घोड़ी पर जाते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वे ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की असली सच्चाई।

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
वायरल वीडियो का फोटो: पत्रिका

Online Delivery Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़ी पर बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं। ये वीडियो राजस्थान के दौसा जिले का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Success Story: न पढ़ाई में टॉपर, न अंग्रेजी में तेज… मेवाड़ की बेटी हर्षिता ने सोशल मीडिया से बनाई पहचान

वीडियो में किया ये दावा

वायरल वीडियो पर लिखा है कि 'यह राजस्थान हैं प्रधान, युवाओं को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा है और बुजुर्ग घोड़ों पर ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं' इस दावे के बाद वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे सच मान रहे हैं।

जानें क्या है सच्चाई

जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम गिर्राज गुर्जर है, जो दौसा जिले के खैरवाल गांव के निवासी हैं। गांव के खेम सिंह के अनुसार, गिर्राज गुर्जर का काम शादियों में दूल्हे के लिए घोड़ी उपलब्ध कराना है।

वीडियो में उनके पीछे जो बैग लटका दिख रहा है, उसे लेकर भ्रम फैल गया। दरअसल यह बैग ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों जैसा जरूर दिखता है, लेकिन गिर्राज गुर्जर किसी तरह की डिलीवरी का काम नहीं करते।

जानकारी के मुताबिक उस थैले में घोड़ी को सजाने का सामान रखा हुआ था। यानी वायरल दावा पूरी तरह भ्रामक है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दौसा-भांकरी मार्ग का है, जहां से गुजरते समय किसी ने इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर कर दिया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: वाहनों की प्रदूषण जांच लेट होने पर वसूली जाने वाली पेनाल्टी खत्म; वापस लिया 9 साल पुराना नियम

Published on:
23 Feb 2026 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर