दौसा

प्रधानाचार्य की गेंद पर जिला कलक्टर ने जड़ा छक्का, घूंघट की ओट में खेली महिलाएं

कलक्टर ने प्रधानाचार्य की बॉल पर सिक्सर मारकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं महिला कबड्डी व क्रिकेट का मुकाबला देखा।

less than 1 minute read
Sep 01, 2022
Rajiv Gandhi Gramin Olympic Game 2022

जिला कलक्टर कमर उल ज़मान चौधरी ने ग्राम पंचायत समलेटी में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का निरीक्षण किया। कलक्टर ने प्रधानाचार्य की बॉल पर सिक्सर मारकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं महिला कबड्डी व क्रिकेट का मुकाबला देखा। घूंघट की ओट में कबड्डी खेल रही महिलाओं की हौसला अफजाई की।

सरपंच रचना समलेटी ने उनका साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवदयाल मीना, तहसीलदार हरकेश मीना, रामगोपाल मीना, प्रकाश चंद मीना आिद थे। प्रधानाचार्य विजय सिंह मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत समलेटी में विभिन्न खेलों में 18 टीम के 207 खिलाड़ियों भाग ले रहे हैं। भामाशाहों के द्वारा खिलाड़ियों को भोजन, पानी, चाय, छाया के लिए टेंट इत्यादि की व्यवस्था की गई है।

इसी प्रकार कलक्टर ने ग्राम पंचायत पलानहेडा के मोहनपुर गांव में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का जायजा लिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर सरपंच खुशी राम , रवि पटेल पलानहेडा, सुरेश डायरेक्टर, मदनलाल, विद्यालय परिवार, कृष्णा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published on:
01 Sept 2022 09:34 am