6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : गांवों में अब हर साल होंगे ओल​​​म्पिक : सीएम गहलोत
Play video

VIDEO : गांवों में अब हर साल होंगे ओल​​​म्पिक : सीएम गहलोत

-जोधपुर से निमाज पहुंचे गहलोत

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 31, 2022

पाली/निमाज। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर को जोधपुर से निमाज पहुंचे। उन्होंने यहां राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निमाज के आदिनाथ स्टेडियम में खिलाडि़यों के साथ हॉकी स्टिक से शॉट लगाकर इसका शुभारम्भ भी किया।

यहां आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ओलंपिक खेलों से प्रदेश में उत्साह का माहौल बना है। छात्र जीवन व युवावस्था में खेल के मैदान में उतरने से दूरदृष्टि व सेहत संवरती है, साथ ही निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग से राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के रूप में एक अभिनव प्रयोग हुआ है। उन्होंने सभी वर्गों और विचारधाराओं के लोगों से खेल की भावना से खेलने की सीख दी।

प्रदेश में हर साल होगा ओलम्पिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी ओलंपिक खेलों के आयोजन दिसंबर-जनवरी में होंगे। अब ग्रामीण ओलंपिक हर साल होंगे। प्रभारी मंत्री टीकाराम जुली ने खेलो पाली अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे स्टेडियम हर स्कूल, हर गांव व हर पंचायत में बनने चाहिए। खेल सचिव नरेश ठकराल ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जानकारी दी। निमाज सरपंच दिव्या कुमारी ने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया गया।