6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
दौसा. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में उत्साह से निभाई भागीदारी
Play video

दौसा. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में उत्साह से निभाई भागीदारी

जिला स्तरीय अधिकारी जायजा लेने ग्राम पंचायतों में पहुंचे

Google source verification


दौसा. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण उत्साह के साथ भागीदारी निभा रहे हैं। बच्चों, युवा, महिला-पुरुष व बुजुर्ग टीम बनाकर कबड्डी, खो-खो, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी और शूङ्क्षटग वॉलीबॉल खेलों में भागीदार बने। जिला स्तरीय अधिकारी भी जायजा लेने ग्राम पंचायतों में पहुंचे।

जिले की आधी करीब पचास प्रतिशत ग्राम पंचायतों में समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि जिले में शारीरिक शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग पंचायतों में खेल हो रहे हैं।

प्रतियोगिताओं से मिलेगा प्रतिभाओं को निखारने का अवसर: सैनी
भांडारेज. उप तहसील मुख्यालय भांडारेज के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के जिला स्तरीय समारोह के साथ खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में दादा पोता एक मैदान पर खेल खेलेंगे। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि कोरोना के चलते गत सालों से बच्चों का खेलों से ध्यान हटकर मोबाइल पर अटैच हो गए थे ऐसे में उन्हें वापस खेल के मैदान में लाने के लिए इस तरीके की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में 85 टीमें भाग ले रही हैं। जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना हिस्सा लेंगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का चयन कर टीमें बनाई गई है। प्रतियोगिताओं के लिए खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई गई।

खेल प्रतियोगिता में किया हंगामा
सैंथल. काबलेश्वर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जीत के निर्णय को अमान्य बताते हुए ग्रामीणों व खिलाडिय़ों ने हंगामा खड़ा कर दिया। विक्रम, चेतन दाराङ्क्षसह, अंकित, विष्णु, लोकेश, दिलराज ने बताया कि मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता में पीलवा गांव से खो-खो बालिका टीम व कालेश्वर के खिलाडिय़ों के बीच मैच खेला गया। जिसमें रैफरी के अनुसार समय 7:00 मिनट का सुनिश्चित किया गया दोनों टीमों का का स्कोर नौ-नौ अंक से बराबर रहा।

इसको लेकर रैफरी ने मैच टाई रखा। इसके पश्चात रेफरी का निर्णय नहीं मानते हुए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा काबलेश्वर के खिलाडिय़ों की टीम को विजेता घोषित कर दिया। इसको लेकर खिलाडिय़ों व ग्रामीणों ने मिलकर हंगामा किया। खिलाडिय़ों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से इस मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।