दौसा

RAS Success Story: बकरी चराने वाले का बेटा बना राजस्थान में अफसर, दौसा के ‘लाल’ ने अभावों में लिखी सफलता की इबारत

RAS Result 2024: आरएएस में दौसा जिले के युवाओं ने सफलता की नई कहानी लिखी है। बसवा के सुशील मीणा ने दूसरी बार में मुकाम हासिल किया तो वहीं लोटवाड़ा के हिमांशु अवस्थी को प्रथम प्रयास में सफलता मिली।

3 min read
Apr 19, 2026
सुशील कुमार मीणा (फोटो- पत्रिका)

RAS Success Story: बांदीकुई क्षेत्र के लोटवाड़ा निवासी हिमांशु अवस्थी ने प्रथम प्रयास में ही आरएएस 2024 की परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने क्लैट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ निरमा यूनिवर्सिटी अहमदाबाद से विधि की पढ़ाई पूरी की।

इससे पहले भी उन्होंने सिविल सेवा (आईएएस) परीक्षा में दो बार इंटरव्यू दिया, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बना सके। इसके बाद उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के समक्ष एक प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के रूप में कार्य प्रारंभ किया और आरएएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी।

ये भी पढ़ें

Success Story: राजस्थान में तीन सगे भाई-बहन एक साथ बने RAS अफसर, छोटे भाई ने तो रच दिया इतिहास, शानदार है सफलता की कहानी

उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन, बहनोई और मामा को दिया। उनके पिता सुबोध अवस्थी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि मामा अजय कुमार शर्मा राजस्थान पुलिस में डिप्टी कमिश्नर हैं। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

हिमांशु अवस्थी और अवी मिश्रा...

हलवाई के बेटे महेंद्र की एसटी वर्ग में 101वीं रैंक

दौसा जिले के धरणवास गांव निवासी महेंद्र गोठवाल, पुत्र प्रहलाद मीणा ने आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 में एसटी वर्ग में 101वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वे वर्तमान में बाड़मेर जिले में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पद पर कार्यरत हैं।

उनके पिता खेती-बाड़ी के साथ हलवाई का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले महेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

अवी ने प्राप्त की 322वीं रैंक

दौसा जिले के सिकराय उपखंड क्षेत्र की गीजगढ़ निवासी अवी मिश्रा का आरएएस में चयन हुआ है। अवी मिश्रा के पिता चंद्रशेखर मिश्रा भी आरएएस पद पर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में अतिरिक्त निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

उसने प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर 322वी रैंक प्राप्त की है। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

गौरव भादूका और संजय गुर्जर…

बसवा के सुशील मीणा ने दूसरी बार में पाया मुकाम

दौसा जिले के बसवा निवासी सुशील कुमार मीणा ने इस 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह उनकी दूसरी सफलता है, जिसमें उन्होंने एसटी कैटेगरी में तीसरी और सामान्य वर्ग में 236वीं रैंक हासिल की।

साधारण परिवार से आने वाले सुशील के पिता पोषण करते हैं। वर्तमान में वे महिला बकरियां पालकर परिवार का भरण-माहौल है। एवं बाल विकास विभाग में पद के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।

बसवा क्षेत्र से इस स्तर की उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले छात्र बने हैं। उनकी सफलता पर परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

छोकरवाड़ा के संजय गुर्जर के चयन पर गांव में खुशी

सिकंदरा छोकरवाड़ा गांव निवासी संजय गुर्जर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी की लहर छा गई।

किसान परिवार से संबंध रखने वाले संजय के दादा रामजीलाल ढोला, पिता जेल में हवलदार तथा माता गीता देवी गृहिणी हैं। संजय का 2022 में पटवारी पद पर भी चयन हो चुका है तथा उन्होंने 2023 में यूजीसी नेट जेआरएफ भी उत्तीर्ण की थी।

जिला शिक्षा अधिकारी के बेटे गौरव भादूका की 462वीं रैंक

गुढ़लिया गांव हाल अशोक नगर दौसा निवासी गौरव भादूका की आरएएस में 462 वीं रैंक आई है। गौरव ने बताया कि यह उसका दूसरा प्रयास रहा। नियमित अध्ययन से ही सफलता मिली है।

गौरव की पिता अशोक कुमार शर्मा दौसा में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि मां इंदिरा शर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षक है। गौरव ने सिविल से जयपुर से बी टेक किया। बहन नेहा भादूका सीडीपीओ है। छोटा भाई सौरभ रेलवे में है। चयन के बाद घर में खुशियां मनाई गई।

ये भी पढ़ें

RAS Result 2024: आरएएस रिजल्ट में पश्चिमी राजस्थान का जलवा, टॉप 20 में आधी सीटों पर किया कब्जा, बाड़मेर-जैसलमेर टॉप पर
Published on:
19 Apr 2026 09:43 am
Also Read
View All