दौसा

Rajasthan Accident: राजस्थान में भीषण हादसा, मातम में बदलीं होली की खुशियां, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2025, 6:53 PM IST
road accident
पत्रिका फोटो

Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में होली के दिन भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। हादसा मंडावर थाना क्षेत्र के उकरूंद गांव के पास हुआ था। दरअसल बेकाबू कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को भीषण टक्कर मार दी थी।

अस्पताल में हुई मौत

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता और बेटी को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अलवर जिले की रैणी तहसील के परबैनी गांव निवासी कल्याणसहाय मीणा और उनकी बेटी सीमा मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक करौली जिले के टोडाभीम थाना इलाके से घासीराम बाबा की परिक्रमा देकर स्कूटी पर अपने गांव आ रहे थे। जहां उकरूंद गांव के समीप मंडावर की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी आगे से टूट गई। वहीं कार का भी आगे का हिस्सा टूट गया।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब कार सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करवाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गईं।