26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident : राजस्थान में तेज रफ्तार डंपर ने मोपेड सवार को मारी भीषण टक्कर, सिर फटने से दर्दनाक मौत

Road Accident News: सूत्रों के अनुसार डंपर नगर निगम से अनुबंधित था और इसका फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका था। घटना के बाद भी जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर अन्य डंपर रफ्तार से गुजर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 14 Mar 2025, 1:00 PM IST

dumper accident

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर में तेज गति से आ रहे डंपर ने जालोरी गेट चौराहे पर आगे चल रही मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। लोगों ने डंपर को घेर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को अपने कब्जे में लिया।

सूत्रों के अनुसार डंपर नगर निगम से अनुबंधित था और इसका फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका था। घटना के बाद भी जालोरी गेट चौराहे पर अन्य डंपर रफ्तार से गुजर रहे थे। इसका भी स्थानीय दुकानदारों और लोगों द्वारा विरोध प्रकट करने के बाद मौके पर पुलिस जाब्ता लगाया गया।

जालोरी गेट पर हुआ हादसा

सरदारपुरा थाना पुलिस ने बताया कि कमला नेहरु नगर निवासी मोहमद यासीन सार्वजनिक निर्माण विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह सुबह साढ़े दस बजे जालोरी गेट से एमजीएच की तरफ मोपेड पर जा रहे थे। जालोरी गेट चौराहे पर पीछे से तेज गति से आए डंपर ने मोपेड को टक्कर मार दी।

तेज थी टक्कर

टक्कर काफी तेज थी, जिसके कारण यासीन तेजी से सड़क पर सिर के बल गिरे और सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल की मोर्चरी के बाद परिजनों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें

तेज गति से दौड़ते हैं डंपर

नगर निगम से शहर में कचरा उठाने के लिए कई डंपर किराए पर ले रखे हैं, जो शहर के विभिन्न भागों से कचरा उठाकर केरू प्लांट ले जाते हैं। अधिकांश डंपर शहर के भीड़भाड़ वाले मार्गों पर पर तेजी से गुजरते हैं, जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं। डंपर चालकों को लेकर पहले भी लोगों ने विरोध जताया है।

यह भी पढ़ें- बालरवा छत्तरसिंह हत्याकांड मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, रंजिश के चलते पिकअप से कुचलकर कर दी थी हत्या