दौसा

स्कूल जा रहे छात्र का बदमाशों ने किया किडनेप, रास्ते में हो गई कार पंचर, मौका पाकर छात्र चंगुल से छूटा

छात्र ने बताया कि कार जब जयपुर घाट की गूणी की सुरंग में चल रही थी तब उसको थोड़ा होश आया। इसके बाद उनकी कार अजमेरी गेट पर पंक्चर हो गई। वे नीचे उतर गए। उसने भी कार का फाटक खोल लिया और वह चुपके से एक दुकान में जा घुसा। उसने अपने अपहरण की बात दुकानदार को बताई। दुकानदार ने पुलिस को भी बुलाया।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 7:21 PM IST
 Freed from clutches of Kidnappers
स्कूल जा रहे छात्र का बदमाशों ने किया किडनेप, रास्ते में हो गई कार पंचर, मौका पाकर छात्र चंगुल से छूटा

दौसा.
शहर के नए कटला में रेलवे स्कूल जा रहे 11 वीं कक्षा के छात्र का शुक्रवार सुबह कार सवार पांच बदमाश अपहरण ( student kidnap ) कर ले गए। लेकिन छात्र की किस्मत ने साथ दिया और जयपुर के अजमेरी गेट पर कार पंक्चर हो गई। इसी दौरान छात्र कार का फाटक खोल कर एक दुकान में जा घुसा। दुकानदार ने पुलिस बुला कर कोतवाली थाने बात कराई। पुलिस व दुकानदार की सहायता से छात्र दौसा पहुंचा।

यह है पूरा घटनाक्रम

दौसा के कोतवाली पुलिस थाने में अपने भाई के साथ बैठे छात्र सिकंदर खासका (मोरोली) निवासी उम्मेद सिंह गुर्जर (15) पुत्र पृथ्वीराज गुर्जर ने बताया कि वह सोमनाथ नगर में किराए से कमरा लेकर रहता है। वह रेलवे स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह वह अकेला ही स्कूल आ रहा था। सब्जी मण्डी से निकल कर वह पैदल स्कूल जा रहा था। स्कूल के सामने नया कटला में एक कार खड़ी थी। वह ज्योंही कार के बगल से निकलने लगा तो एक जने ने उसको पकड़ कर कार के अन्दर खींच लिया। कार में पांच जने ( 5 kidnappers ) सवार थे। कार में सवार लोगों में से एक ने ( Kidnappers gang) उसके मुंह में अंगुलियां डाल दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया।

चुपके से एक दुकान में जा घुसा ( rajasthan crime latest news )

छात्र ने बताया कि कार जब जयपुर घाट की गूणी की सुरंग में चल रही थी तब उसको थोड़ा होश आया। इसके बाद उनकी कार अजमेरी गेट पर पंक्चर हो गई। वे नीचे उतर गए। उसने भी कार का फाटक खोल लिया और वह चुपके से एक दुकान में जा घुसा। उसने अपने अपहरण की बात दुकानदार को बताई। दुकानदार ने पुलिस को भी बुलाया। इसके बाद दुकानदार ने कोतवाली थाना पुलिस एवं उसके भाई से बात कराई।

कार में बिठा कर दौसा भेज दिया

पीडि़त छात्र ने बताया कि दुकानदार एवं जयपुर पुलिस ने उसको एक बस में बिठा दिया। बस चालक ने उसको ट्रांसपोर्ट नगर उतार दिया। वहां पर उसने एक पान की दुकान वाले को घटना की जानकारी दी। पान की दुकानवाले ने उसको 30 रुपए देकर दौसा जा रही एक कार में बिठा दिया। दुकानदार ने उसके भाई के पास भी फोन किया है। कोतवाली थाने में छात्र का भाई दयाराम भी पहुंच गया। भाई दयराम ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
9 Aug 2019, 7:21 PM IST
Published on: