
Hemp smuggling in jaipur
जयपुर
विश्वकर्मा थाना पुलिस ( jaipur police ) ने बुधवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला से करीब एक लाख रुपए कीमत का 8 किलो गांजा ( drug smuggling ) जब्त किया है। पुलिस महिला से और जानकारी निकाल रही है। ताकि शहर में गांजे की तस्करी ( Hemp smuggling in jaipur ) के नेटवर्क का पता चल सके।
मुखबिर ने दी पुलिस को सूचना ( jaipur crime news )
थाना प्रभारी नंदलाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजमेर-दिल्ली हाईवे स्थित खातियों की पुलिया के पास एक महिला हाईवे पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और शायद कोई मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है।
कीमत एक लाख रुपए से अधिक...
सूचना के बाद पुलिस ने बताए हुए ठिकाने पर दबिश दी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, हाईवे पर महिला कट्टे लेकर खड़ी थी। पुलिस ने हनुमान मंदिर के पीछे मांचडा हरमाड़ा निवासी सीमा पत्नी शंकर लाल सांसी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से आठ किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Published on:
8 Aug 2019, 1:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.