30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन की झूठी खबर वायरल, वीडियो जारी कर कहा ‘मैं स्वस्थ हूं’

निधन की झूठी खबर ( fake news ) बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल ( fake news viral on social media ) हो गई। इसके बाद डॉ. व्यास को खुद का वीडियो जारी कर बताना पड़ गया कि वे स्वस्थ है और दिल्ली में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 7 Aug 2019, 9:43 PM IST

fake news viral of former minister Dr. Girija Vyas death

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन की झूठी खबर वायरल, वीडियो जारी कर कहा 'मैं स्वस्थ हूं'

चित्तौडग़ढ़

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस ( Congress ) की दिग्गज नेता डॉ. गिरिजा व्यास ( Girija vyas death fake news ) के निधन की झूठी खबर ( fake news ) बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल ( fake news Viral on social media ) हो गई। इसके बाद डॉ. व्यास को खुद का वीडियो जारी कर बताना पड़ गया कि वे स्वस्थ है और दिल्ली में हैं।

पार्टी कार्यकर्ता और नेता रह गए स्तब्ध

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व चित्तौडग़ढ़ की पूर्व सांसद डॉ. गिरिजा व्यास के निधन की झूठी खबर वायरल हो गई। यह खबर वायरल होते ही पार्टी कार्यकर्ता और नेता स्तब्ध रह गए। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री के मोबाइल पर संपर्क किया तो पता चला कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और इस समय दिल्ली ऑफिस में मौजूद हैं।


दुआ और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है...

इसके बाद खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया पर उनके निधन को लेकर झूठी खबर वायरल कर दी गई है। ये जानकारी गिरिजा व्यास तक पहुंचने पर उन्होंने दिल्ली से ही खुद के बयान का वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे बिल्कुल स्वस्थ है और अभी दिल्ली कार्यालय में हैं और मीटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने शुभ चिंतकों से कहा कि आप सब की दुआ और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है। उन्होंने झूठी खबर वायरल करने वालों को भी आश्वस्त किया कि वे बिल्कुल स्वस्थ है।

यह खबरें भी पढ़ें...

दिल दहला देने वाला मामला: गर्भवती महिला दो मासूम बच्चों के साथ कुण्ड में कूदी, सभी की मौत

तेज बारिश से पानी की जबरदस्त आवक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

संयोग: सुषमा स्वराज ने आखिरी ट्वीट में PM मोदी से कहा- जीवन में इस दिन को देखने की कर रही थी प्रतीक्षा...