दौसा

Rajasthan Teacher Transfer: राजस्थान में कब होंगे शिक्षकों के तबादले? मदन दिलावर को सौंपा ज्ञापन, शिक्षक संगठनों ने आंदोलन की दे डाली चेतावनी

Rajasthan Teacher Transfer: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर शिक्षक संगठनों का आक्रोश चरम पर है। शिक्षक संगठनों ने अब सरकार को आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2025, 10:08 AM IST
Madan-Dilawar-7
शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपते शिक्षक संघ का प्रतिनिधि। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Teacher Transfer: दौसा। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर शिक्षक संगठनों का आक्रोश चरम पर है। जिसे लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रणजीत मीणा तथा राजस्थान शिक्षक संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जयपुर में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जून माह के भीतर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई, तो शिक्षक वर्ग प्रदेशभर में विशाल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

दौसा जिलाध्यक्ष ऋषिराज यादव ने बताया कि शिक्षक संघ एकीकृत का प्रतिनिधि मंडल व राजस्थान शिक्षक संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रूप शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन सौंपकर थर्ड ग्रेड शिक्षकों की मांग रखी और मांग पर गौर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

शिक्षा मंत्री ने दिया ये आश्वासन

जिस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिलते ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुयमंत्री वसुंधरा राजे के ओएसडी को भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए ज्ञापन सौंपा।

शिक्षक संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मीणा ने कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने समय रहते सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वृहद धरना-प्रदर्शन और चरणबद्ध आंदोलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

एक मंच पर आएंगे ससभी शिक्षक संगठन

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि राजस्थान के सभी शिक्षक संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए ‘पीले चावल’ देकर आमंत्रित किया जाएगा और एक ऐतिहासिक संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी, राजसमंद जिला अध्यक्ष महेश शेरावत, जिला महामंत्री दौसा तेजकरण मुण्डोतिया, उमाशंकर मौर्य, प्रशांत शर्मा, संघर्ष समिति से मनोहर चौहान व कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Updated on:
18 Jun 2025, 10:08 AM IST
Published on: