30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में BJP के 4 नए जिलाध्यक्ष घोषित, 3 जगह महिलाओं को सौंपी कमान; धौलपुर में राजवीर बने जिलाध्यक्ष

Rajasthan BJP: भाजपा ने बचे हुए चार जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही 44 जिला सगठनों में बीजेपी जिलाध्यक्ष घोषित कर चुकी है। जानें किसे कहां से मिला मौका?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Jun 2025, 7:53 AM IST

Harshini-Kulhari-Laxmi-Raila-Jyoti-Jyani

हर्षीनी कुल्हरी, लक्ष्मी रैला और ज्योती ज्याणी। फोटो: पत्रिका

जयपुर। भाजपा ने बचे हुए चार जिलों में मंगलवार को जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। 44 जिला सगठनों में से 40 में पार्टी ने निर्वाचन प्रक्रिया अपनाकर जिला अध्यक्ष चुने थे। चार जिला सगठनों में विवाद के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने धौलपुर, जोधपुर देहात उत्तर, झुंझुनूं और दौसा में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

बता दें कि प्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक दृष्टि से 44 जिले हैं। इनमें से 40 जिलों में पार्टी पहले ही जिलाध्यक्ष बना चुकी थी। अब पार्टी ने सभी जिलाध्यक्ष बना दिए हैं। धौलपुर, जोधपुर देहात उत्तर, झुंझुनूं और दौसा में भी प्रदेश आलाकमान ने जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है।

इन चार जिलों में बनाए नए जिला अध्यक्ष

पार्टी ने झुंझुनूं में हर्षीनी कुल्हरी, जोधपुर देहात उत्तर में ज्योती ज्याणी, धौलपुर में राजवीर सिंह राजावत, दौसा में लक्ष्मी रैला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। झुंझुनूं की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्षीनी कुल्हरी जिला प्रमुख भी है। उनके ससुर नरेंद्र कुमार सांसद भी रह चुके है। धौलपुर के नए जिला अध्यक्ष संघ खेमे से आते हैं। दौसा में बीजेपी ने वैश्य समाज से जिला अध्यक्ष बनाया है। लक्ष्मी रैला वर्तमान में दौसा महिला बीजेपी जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

राजवीर सिंह राजावत बने धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष

वर्तमान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर के स्थान पर धौलपुर में बीजेपी ने राजवीर सिंह राजावत को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नए जिलाध्यक्ष बसेड़ी क्षेत्र के हैं। यह आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं और बतौर प्रचारक कार्य कर चुके हैं। साथ ही पहले विस्तारक कार्य योजना में भरतपुर संभाग के प्रभारी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में IAS के 19 रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज, जल्द जारी होगी अधिसूचना

इन सभी जिलों में चुने गए अध्यक्ष

अलवर दक्षिण: अशोक गुप्ता
अलवर उत्तर: महासिंह चौधरी
भरतपुर: शिवानी दायमा
अजमेर शहर: रमेश सोनी
अजमेर देहात: जीतमल प्रजापत
हनुमानगढ़: प्रमोद डेलू
नागौर शहर: रामधन पोटलिया
बाड़मेर: अनंतराम बिश्नोई
कोटा शहर: राकेश जैन
कोटा देहात: प्रेम गोचर
बीकानेर देहात: श्याम पंचारिया
श्रीगंगानगर: शरणपाल सिंह मान
बालोतरा: भरत मोदी
नागौर देहात: सुनीता माहेश्वरी
जोधपुर शहर: राजेन्द्र पालीवाल
जोधपुर देहात दक्षिण: त्रिभुवन सिंह भाटी
जैसलमेर: दलपत सिंह हिंगड़ा
पाली: सुनील भंडारी
सीकर: मनोज बाटड़
जालोर: जसराज राजपुरोहित
राजसमंद: जगदीश पालीवाल
चूरू: बसंत शर्मा
जयपुर देहात दक्षिण: राजेश गुर्जर
उदयपुर शहर: गजपाल सिंह राठौड़
उदयपुर देहात: पुष्कर तेली
बांसवाड़ा: पूंजीलाल गायरी
सिरोही: रक्षा भंडारी
भीलवाड़ा: प्रशांत मेवाड़ा
सवाई माधोपुर: मानसिंह गुर्जर
प्रतापगढ़: महावीर सिंह कृष्णावत
चित्तौड़गढ़: रतनलाल गाडरी
टॉक: चंद्रवीर सिंह चौहान
झालावाड़: हर्षवर्धन शर्मा
बारां: नरेश सिंह सिकरवार
करौली: गोवर्धन सिंह जादौन
जयपुर देहात उत्तर: सुरेश सैनी
बीकानेर शहर: सुमन छाजेड़
डूंगरपुर: अशोक पटेल रणोली
बूंदी: रामेश्वर मीणा
जयपुर शहर: अमित गोयल
झुंझुनूं: हर्षिनी कुल्हरी
जोधपुर, देहात उत्तर: ज्योति ज्याणी
धौलपुर: राजवीर सिंह राजावत
दौसा: लक्ष्मी रैला

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इन 20 जिलों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 1001 KM लंबी सड़कें होंगी चौड़ी; ब्रिज भी बनेंगे