
बैठक (फाइल फोटो:पत्रिका)
Rajasthan Politics: कांग्रेस के विधानसभा समन्वयकों की फीडबैक बैठकें मंगलवार को दूसरे दिन भी हुई। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के वॉर रूम में भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयकों से चर्चा की।
सभी से ब्लॉक व मंडल पर होने वाली बैठकों में स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और सक्रिय नेता व कार्यकर्ताओं के बारे में फीडबैक लिया गया। निर्देश दिए गए कि जो पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं। उन्हें तत्काल बदला जाए। आगामी पंचायत व निकाय चुनाव टिकट वितरण में भी विधानसभा समन्वयकों को ब्लॉक, मंडल और नगर कांग्रेस कार्यकारिणी में मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ही चयन होगा। डोटासरा ने बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति को लेकर कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रोफार्मा में जानकारी भरकर आगामी 7 दिवस के अंदर बीएलए की नियुक्ति की जाए। प्रदेश में 52 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त होंगे।
डोटासरा ने कहा कि उदयपुर नव संकल्प में लिए गए फैसलों को निकाय और पंचायत चुनाव में लागू किया जाएगा। इसके तहत पंचायत और निकाय चुनाव में 50 फीसदी टिकट 50 साल से कम उम्र के युवाओं को दिए जाएंगे। महिला, एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के मापदंडों का भी ध्यान रखा जाएगा।
Updated on:
18 Jun 2025, 10:59 AM IST
Published on:
18 Jun 2025, 8:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.