देहरादून

उत्तराखंड मौसम: 12 से 18 घंटे के लिए रुद्रप्रयाग,  उत्तरकाशी सहित 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी का पूर्वानुमान

Uttarakhand weather update: मौसम विभाग में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी सहित 13 जिलों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात और बारिश की भी संभावना है। 
2 min read
उत्तराखंड मौसम, फोटो सोर्स- ChatGPT
फोटो सोर्स- ChatGPT

Uttrakhand weather update : मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, टेढ़ी गढ़वाल सहित 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।‌ चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों सहित अन्य को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखने को भी कहा गया है। ‌मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 से 18 घंटे के दौरान चार धाम यात्रा वाले इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। रुद्रप्रयाग में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।‌ उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने यात्रा पर आने वाले लोगों को सावधानी बरतनी की सलाह दी है।

12 से 18 घंटे के लिए अलर्ट जारी

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार मौसम विभाग में अगले  12 से 18 घंटे के दौरान रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, टेहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, गढ़वाल, देहरादून, चंपावत, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिले के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। गरज और चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी जानकारी दी गई है। ‌

कैसा रहेगा उत्तरकाशी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में आज आसमान में कहीं आंशिक रूप से तो कहीं घने काले बादल छाए हैं। गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। यही स्थिति उत्तरकाशी की भी है। मौसम विभाग ने अचानक मौसम के खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया है। 

क्या कहते हैं एआरटीओ? 

उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि चार धाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे की चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की यात्रा सुरक्षित रहे। चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्री मौसम को देखते हुए आराम से आए संयम बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करके ही आए। इमरजेंसी के साथ अन्य जरूरत का सामान अपने साथ जरूर रखें।

Updated on:
12 Jun 2026 04:16 pm
Published on:
12 Jun 2026 04:16 pm
Also Read
View All
Rudraprayag News: भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे बंद; बचाव कार्य जारी, चारधाम यात्रा स्थगित

बारिश से बदले हालात: स्कूलों में अवकाश घोषित; चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, उत्तराखंड के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

‘विज्ञान और नवाचार से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड’, CM धामी बोले- स्कूली बच्चों को कराया जाए निर्माणाधीन साइंस सिटी का भ्रमण

लेखकों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले- समाज को दिशा देने में साहित्यकारों की अहम भूमिका

Kargil Vijay Diwas: CM पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की 2 करोड़