देहरादून

बदरीनाथ-केदारनाथ में अब सबको मिलेंगे ‘बराबर’ दर्शन, विशेष पूजा पर रोक

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। अब सभी श्रद्धालु सामान्य व्यवस्था के तहत मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। जानिए क्या है पूरा मामला और नए नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं।

2 min read
Apr 23, 2026
(Photo-BKTC)

'जय बदरी विशाल' के जयघोष और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच आज सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा संपन्न की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने बदरी विशाल का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

अब सब एक समान

चारधाम यात्रा में प्रशासन ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि मंदिरों में फिलहाल 'विशेष पूजा' पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

कपाट खुलने के बाद उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष का कहना है कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालु अब सामान्य तरीके से ही दर्शन करेंगे। किसी को भी विशेष पूजा के नाम पर अलग से प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, ताकि आम भक्तों को घंटों कतार में खड़ा न रहना पड़े और दर्शन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे।

PM मोदी ने की डिजिटल उपवास की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के कपाट खुलने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पांच संकल्पों को अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने विशेष रूप से 'डिजिटल उपवास' (Digital Fasting) का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु यात्रा के दौरान गैजेट्स और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। उन्होंने कहा कि जब श्रद्धालु फोन छोड़कर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को अपनी आंखों से निहारेंगे और उसे जिएंगे, तो उन्हें एक अलग और गहरी आध्यात्मिक संतुष्टि मिलेगी।

सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने की प्रक्रिया का साक्षी बनने के बाद कहा कि सरकार तीर्थयात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Updated on:
24 Apr 2026 11:16 am
Published on:
23 Apr 2026 02:06 pm
Also Read
View All