देहरादून

Rapido ड्राइवर की दबंगई, सुनसान रास्ते से इनकार पर महिला को बीच सड़क उतारा; Video वायरल होने पर कंपनी ने दिया जवाब

Rapido Cab Driver Harassed Woman Passenger: देहरादून में एक महिला ने रैपिडो ड्राइवर पर रात में बीच रास्ते में छोड़ने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ड्राइवर उसे बिना ऐप वाले सुनसान पहाड़ी रास्ते से ले जाना चाहता था। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कम्पनी का रिएक्शन भी सामने आया है। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Jul 25, 2026
Rapido Cab Driver Harassed Woman, Dehradun News, Rapido Cab, Rapido Driver Viral Video, Janvi Choudhary, Uttarakhand News, Women Safety,Rapido Viral Video, Rapido Complaint,महिला सुरक्षा, रैपिडो ड्राइवर, देहरादून न्यूज
महिला ने लगाया रैपिडो ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप (Image: Instagram/@jnvchoudhary)

Rapido Driver Viral Video:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला ने राइड बुकिंग कंपनी रैपिडो के ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि रात के समय ड्राइवर ने ऐप में दिखाई न देने वाले रास्ते से जाने का दबाव बनाया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही राइड खत्म कर दी और उसे बारिश के बीच सड़क पर उतरने के लिए कह दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें, महिला बीच सड़क पर उस ड्राइवर के साथ बहस करती हुई नजर आ रही है।

अनजान रास्ते पर जाने का बना रहा था दबाव

इंस्टाग्राम पर जानवी चौधरी नाम की यूजर ने अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया है। वायरल वीडियो की शुरुआत में जानवी कैब के बाहर खड़ी होकर ड्राइवर से बात कर रही हैं। उन्होंने वीडियो पर लिखकर बताया है कि रैपिडो कैब के इस ड्राइवर ने उन्हें बारिश के बीच सड़क पर उतार दिया। जानवी के मुताबिक वह ड्राइवर उन्हें पहाड़ों के पीछे वाले एक ऐसे रास्ते से ले जाने की लगातार जिद कर रहा था जो रैपिडो ऐप के मैप में दिखाई ही नहीं दे रहा था। जब जानवी ने सुरक्षा कारणों से उस अनजान रास्ते पर जाने से साफ इनकार कर दिया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

गाली-गलौज की और रात के अंधेरे में छोड़ा

जानवी ने अपने वीडियो में आगे बताया कि बाहर बहुत तेज बारिश हो रही थी और वह आदमी उन्हें बीच सड़क पर छोड़कर चला गया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर कह रहा था कि वह दूसरे रास्ते से ही जाएगा जो मैप में नहीं है। जानवी ने निराशा जताते हुए कहा कि रात के 8:30 बजे उन्हें इस तरह सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कैब ड्राइवर उनके साथ गाली गलौज कर रहा था। हालांकि जानवी के साथ उस वक्त उनका दोस्त भी मौजूद था लेकिन फिर भी ड्राइवर ने उनकी एक न सुनी और उन्हें सड़क पर ही उतार दिया। महिला ने बताया कि वे किसी तरह रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंच पाए।

Rapido कंपनी ने दिया जवाब

इस पूरे विवाद के बाद रैपिडो ने भी पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कस्टमर के अनुभव पर खेद है। कंपनी ने कहा, "यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है, और हमारे कस्टमर्स की सुरक्षा और सम्मान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं। रैपिडो ने इस मामले की तुरंत जांच करने का भरोसा देते हुए कहा हम इस मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच करना चाहते हैं। कृपया हमें DM के जरिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और राइड ID भेजें ताकि हम तुरंत घटना की समीक्षा कर सकें और उचित कार्रवाई कर सकें।"

वहीं इंटरनेट पर कई अन्य लोगों ने भी रैपिडो की खराब सर्विस को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कई यूजर्स ने लिखा कि महिलाओं के लिए यह बिल्कुल सुरक्षित नहीं है और ड्राइवरों की मनमानी के ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिन पर सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Updated on:
25 Jul 2026 12:06 pm
Published on:
25 Jul 2026 12:06 pm
Also Read
View All
‘हम बागी हैं’, CJP के मंच से सिपाही शेर सिंह ने छोड़ी नौकरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया बयान

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: कांग्रेस ने बढ़ाई मंदिर समिति की टेंशन, पूछा- ‘जब चोरी हुई तो आप चुप क्यों थे?’

बद्रीनाथ धाम में बड़ा घोटाला: दान चोरी मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी के ठिकानों पर रेड, कई देशों की करेंसी बरामद