देहरादून

देहरादून में नकली पत्नी बनाकर बैंक के लॉकर से निकलवाए 20 लाख के गहने, मुकदमा दर्ज

Dehradun News: देहरादून में दूसरी महिला को बैंक ले जाकर एक व्यक्ति ने पत्नी के रूप में खड़ा कर दिया। लकार में रखें 20 लाख के जेवर अपने नाम करवा लिए जो बैंक में गिरवी रखा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
2 min read
जेवर हड़पने का मामला, फोटो सोर्स- मेटा एआई
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Dehradun News: देहरादून में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जब एक व्यक्ति ने अपनी असली पत्नी की जगह दूसरी महिला को पत्नी बना बैंक पहुंच गया। जिसने लोन के बदले गिरवी रखे करीब 20 लाख रुपये के गहने निकलवा लिए। पुलिस ने आरोपी और अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रतिरूपण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुआ खलासा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली खुशबू देवी ने बताया कि उनकी शादी 2009 में उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। घरेलू विवाद के कारण वह अपने मायके आ गई और यही लखनऊ में रह रही है बीते 9 फरवरी को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके नाम गिरवी रखा गया सोना अब उनके पति प्रवीण कुमार के नाम ट्रांसफर हो गया है।‌ मैसेज देखकर वह परेशान हो गई बिना उनके हस्ताक्षर किए कैसे बैंक में या कार्य हो सकता है। 

मोबाइल पर मैसेज से खुशबू को हुई जानकारी

मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद उन्होंने बैंक में संपर्क किया। जानकारी करने पर बैंक अधिकारी ने बताया कि उनके पति प्रवीण कुमार कुछ दिन पहले एक महिला के साथ आए थे और जरूरत के सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर औपचारिकताएं पूरी की। इस पर खुशबू ने कहा कि वह प्रवीण कुमार की पत्नी है उन्होंने फोटो भी दिखाई। इस पर बैंक कर्मियों ने माना कि उनके साथ जो महिला आई थी वह खुशबू नहीं थी।

खुशबू की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया गया

मामले की जानकारी मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज और बैंक के रिकॉर्ड भी खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई कि जो महिला प्रवीण कुमार के साथ आई थी वह खुशबू नहीं थी। यह जानकारी मिलने के बाद बैंक अधिकारियों की सलाह पर खुशबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

पुलिस ने धोखाधड़ी और चीटिंग की धारा में दर्ज किया मुकदमा

खुशबू की तहरीर पर पटेल नगर थाना पुलिस ने प्रवीण कुमार और उसके साथ आई अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की बीएनएस की धारा 318(4)  और प्रतिरूपण करके चीटिंग धारा 319(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की पहचान और आरोपी के अन्य ठिकानों की तलाश कर रही है। बैंक से जुड़े दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
08 Jun 2026 11:42 am
Published on:
08 Jun 2026 11:42 am
Also Read
View All
Rapido ड्राइवर की दबंगई, सुनसान रास्ते से इनकार पर महिला को बीच सड़क उतारा; Video वायरल होने पर कंपनी ने दिया जवाब

‘हम बागी हैं’, CJP के मंच से सिपाही शेर सिंह ने छोड़ी नौकरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया बयान

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: कांग्रेस ने बढ़ाई मंदिर समिति की टेंशन, पूछा- ‘जब चोरी हुई तो आप चुप क्यों थे?’