देहरादून

देहरादून: जिस महिला को उत्तराखंड और यूपी की पुलिस खोज रही थी, उसी ने फोन कर बताया- वह बेगूसराय में है

Pragya, who disappeared from train, called: देहरादून से गाजियाबाद पति के साथ ट्रेन की यात्रा कर रही प्रज्ञा अचानक गायब हो गई। रात में जब पति की नींद खुली तो उसे जानकारी हुई। यूपी और उत्तराखंड की पुलिस प्रज्ञा की खोज कर रही थी। उसी ने फोन कर बताया कि वह बेगूसराय में है। ‌

2 min read
फोटो सोर्स- परिजन

Pragya tells that she is in Begusarai.: देहरादून से गाजियाबाद आ रही प्रज्ञा सिंह रात में अचानक गायब हो गई, जो अपने पति के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। रात में जब पति की आंख खुली तो प्रज्ञा गायब थी। ट्रेन में खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। स्वयं भी मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर उतर गया। रेलवे पुलिस में शिकायत की। मिली शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की कोशिश की, लेकिन मौके के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। परिवार वाले किसी आशंका से भयभीत थे। अब प्रज्ञा ने अपने पति को फोन करके बताया कि वह बेगूसराय में अपने मौसी के यहां है। प्रज्ञा के सकुशल होने की खबर मिलते ही घर वालों ने राहत की सांस ली। उत्तराखंड पुलिस प्रज्ञा को लेकर अपने साथ आई है और पूछताछ कर रही है। मामला लक्सर थाने से जुड़ा हुआ है। ‌

ये भी पढ़ें

जालौन में दर्दनाक घटना: महिला और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा युवक नदी में कूदा

रात में प्रज्ञा अपने बर्थ में नहीं मिली

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले मनीष की शादी प्रज्ञा के साथ इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। पहली यात्रा केदारनाथ की करने गए थे। केदारनाथ दर्शन के बाद मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस से वापस गाजियाबाद आ रहे थे। मनीष ने बताया कि हरिद्वार तक दोनों के बीच बातचीत हुई, इसके बाद नींद आने के कारण वह सो गए। मुजफ्फरनगर के पास उनकी नींद खुली तो देखा कि प्रज्ञा सीट पर नहीं है। वॉशरूम में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली।

प्रज्ञा के गायब होने की जानकारी पुलिस और घर वालों को दी

मनीष अग्रहरि ने इसकी जानकारी प्रज्ञा के घर वालों को दी।‌ प्रज्ञा के गायब होने की खबर से घर में कोहराम मच गया। प्रज्ञा के घर वालों ने भी नाते-रिश्तेदारी में फोन करके पूछताछ की और प्रज्ञा की खोज की, लेकिन वह नहीं मिली। प्रज्ञा के घर वालों का कहना था कि मनीष और प्रज्ञा के बीच इसी प्रकार का विवाद नहीं था। प्रज्ञा क्यों गायब हुई, इसकी जानकारी नहीं है। इधर मनीष भी प्रज्ञा की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

प्रज्ञा ने फोन कर बताया वह बेगूसराय में है

इधर प्रज्ञा ने मनीष को फोन करके बताया कि वह बेगूसराय में है और मौसी के यहां अच्छी तरह से रह रही है। प्रज्ञा की जानकारी मिलते ही मनीष ने राहत की सांस ली और घर वालों के साथ पुलिस को प्रज्ञा के फोन के विषय में जानकारी दी। प्रज्ञा के विषय में जानकारी मिलते ही लक्सर पुलिस बेगूसराय पहुंच गई और प्रज्ञा को अपने साथ लेकर आ गई।

क्या कहते हैं एसपी देहरादून ग्रामीण?

पुलिस अधीक्षक देहरादून ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रज्ञा के गायब होने की सूचना मिलने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। खोज के लिए टीम लगाई गई। अब जबकि वह मिल गई है, पूछताछ की जा रही है और उसके बयान लिए जा रहे हैं। पूछताछ और बयान दर्ज होने के बाद प्रज्ञा को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

शक्तिशाली अल नीनो का अलर्ट: 2026 में टूटेगा भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, इटावा का तापमान इस हफ्ते 43 के पास
Also Read
View All