
Baba Ramdev on Ram Mandir Donation Case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई दान राशि के कथित गबन को लेकर जारी जांच के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर भरोसा जताया है। रामदेव ने कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जो भी दोषी होगा, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।
बाबा रामदेव ने आगे कहा कि मंदिर जैसी आस्था की जगह पर चोरी केवल कानूनी अपराध नहीं बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी गंभीर पाप है, इसलिए ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अब तक हुई गिरफ्तारियां इस बात का संकेत हैं कि जांच एजेंसियां गंभीरता से काम कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
बाबा रामदेव ने आगे कहा कि अब तक हुई गिरफ्तारियां सकारात्मक कदम हैं और आगे भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अपराध करने वालों में डर पैदा होगा।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश सरकार जांच को सही दिशा में आगे बढ़ा रही है। सरकार उचित कार्रवाई करेगी और सभी दोषी जेल जाएंगे। अभी और गिरफ्तारियां होंगी, जिससे लोग भविष्य में चोरी करने से डरेंगे। इन अपराधियों को ऐसा सबक मिलना चाहिए कि कोई दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे। चोरी कहीं भी हो, वह बड़ा पाप है।
बाबा रामदेव ने कहा कि भगवान के मंदिर से चोरी करना केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी गंभीर अपराध है।
उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान के मंदिर से चोरी करते हैं, वे अपने परिवार और अपने जीवन को भी संकट में डालते हैं। गिरफ्तारियां होना एक सकारात्मक शुरुआत है और आगे भी दोषियों पर कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।
बाबा रामदेव ने कहा कि चोरी किसी भी स्थान पर हो, वह गलत है। मंदिर हो या देश का कोई और हिस्सा, चोरी हर जगह अपराध और पाप है।