देहरादून

IMD Alert: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट (Rain and snowfall alert) जारी किया है। अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
2 min read
May 08, 2026
IMD Alert Heavy Pre-Monsoon Rain Thunderstorms Likely in Jaipur Jodhpur Kota and Udaipur on 28-30 April
सांकेतिक AI इमेज

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम परिवर्तन (Weather change in Uttarakhand) का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट (Rain and snowfall alert) जारी किया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। बीते दिन उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश हुई है। बारिश के बाद मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

13 मई तक ओला-बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 13 मई तक पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

10 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य सभी जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 13 मई के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

पर्वतीय जिलों में तापमान गिरा

पर्वतीय जिलों में हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी महसूस हो रही है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में सर्दियों की तरह मौसम हो रहा है।
केदारनाथ धाम में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मैदानी जिलों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड का एहसास हो रहा है।

बीते दिन 7 जिलों में हुई बारिश

उत्तराखंड में गुरुवार को 7 जिलों में बारिश हुई है। इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल है। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर और किच्छा में बारिश हुई। नैनीताल के रामनगर, पीरुमदारा, प्रतापपुर, ढीकुली और बैलपड़ाव में बारिश दर्ज की गई।

Also Read
View All
‘यहां अब बहुत डर लग रहा है’, उत्तराखंड गुरुद्वारा विवाद पर श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

CM धामी की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर साक्षर राज्य घोषित करने का फैसला, हिमालयन कार रैली को मंजूरी

Dehradun Crime News: ‘मम्मी-पापा आई लव यू’, NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने लिखा भावुक संदेश, फिर कर ली आत्महत्या