देहरादून

नहाते हुए बेटी का बनाया वीडियो, फिर सालों तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, पती की मौत के बाद खुला राज

सितारगंज में एक महिला ने सौतेले पिता पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और वर्षों तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

2 min read
Mar 23, 2026
प्रतीकात्मक फोटो।

Sitarganj Crime News: सितारगंज में एक महिला ने अपने सौतेले पिता पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सौतेले पिता ने उसके नहाते समय चुपके से अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। फिर उनको वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। सितारगंज कोतवाली में महिला ने लिखित तहरीर दी है। उसने सौतेले पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता कहती है कि आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा है। अब तो जान से मारने की भी खुली धमकी दे रहा है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

India-Russia Trade Deal: रूसी प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचा, व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए होगी अहम चर्चा

परिवार की दुखद स्थिति

महिला ने बताया कि 2017 में उसके असली पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां ने नानकमत्ता इलाके के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। उस समय महिला और उसके भाई-बहन नाबालिग थे। पूरा परिवार शक्तिफार्म क्षेत्र में रहने लगा। 2018 में बहन की शादी हो गई। 2019 में मां की भी मौत हो गई। भाई पढ़ाई के लिए बाहर चला गया। इस तरह महिला घर में सौतेले पिता के साथ अकेली रह गई।

शोषण कैसे शुरू हुआ?

महिला का आरोप है कि इसी दौरान सौतेले पिता ने बाथरूम में उसके नहाने के वक्त गुप्त तरीके से अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया। धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो वीडियो सबको दिखा दूंगा। डर के मारे महिला को जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। यह सब कई सालों तक चलता रहा।

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा

2021 में महिला ने पीलीभीत के एक युवक से प्यार करके शादी कर ली। लेकिन बदनामी के डर से उसने सौतेले पिता वाली बात पति से छिपा ली। 11 जनवरी 2026 को उसके पति की मौत हो गई। इसके ठीक बाद 21 जनवरी को सौतेला पिता उसके ससुराल पहुंचा और फिर से गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी मोबाइल पर मैसेज भेज-भेजकर परेशान करने लगा। अब खुले तौर पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला बहुत डरी हुई है और न्याय की उम्मीद कर रही है।

ये भी पढ़ें

Yogi Cabinet Expansion: भूपेंद्र चौधरी के मंत्री बनने से BJP को क्या मिलेगा फायदा? विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव

Published on:
23 Mar 2026 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर