देवरिया

देवरिया के रेस्टोरेंट में आधी रात को चली गोली, युवक की मौत

देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित बैतालपुर डिपो के निकट एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए सोपरी गांव के रहने वाले पप्पू यादव की रविवार की रात लगभग 11.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या की सूचना पर एसपी अभिजीत आर शंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

less than 1 minute read
Apr 13, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, युवक की गोली मारकर हत्या

देवरिया में रविवार की देर रात गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर SP अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपरी गांव निवासी 38 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र धारी यादव के रूप में हुई है। पप्पू यादव बाहर नौकरी करते थे और दो दिन पहले ही घर लौटे थे।

ये भी पढ़ें

अधिवक्ता हत्या कांड का दूसरा आरोपी भी अरेस्ट, मिर्जापुर पुलिस ने किया लंगड़ा, दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ा

पुरानी रंजिश में रेस्टोरेंट में युवक पर फायरिंग, मौत

जानकारी के मुताहिक रविवार रात पप्पू बैतालपुर के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान उनके गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बीच एक युवक ने असलहे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल पप्पू यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही SP अभिजीत आर. शंकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और गौरीबाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें

बारातियों से भरी बस की ट्रक से भयानक टक्कर, मौके पर ही 6 लोगों की मौत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Updated on:
13 Apr 2026 05:28 pm
Published on:
13 Apr 2026 08:55 am
Also Read
View All