देवरिया

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीनों के पैर में लगी है गोली

देवरिया में गुरुवार को हुई प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह की हत्या में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 7:55 AM IST
Feature image

देवरिया के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हत्या में शामिल दो बदमाश गोरखपुर के, एक देवरिया का निवासी

मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा ठाकुर देवा पुल के पास मुठभेड़ में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आलोक कुमार राजभर पुत्र राम किशुन राजभर निवासी नई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया और बृजेश गोस्वामी पुत्र विरेन्द्र गोस्वामी निवासी बेलड़ाड़, थाना गगहा, गोरखपुर और अमन गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी कहला, थाना गगहा, गोरखपुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। भागते समय तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सभी का महर्षि देवरहा बाबा स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।

बाईक, पिस्टल और तमंचा बरामद

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्तों ने बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने शुभम सिंह उर्फ निहाल सिंह की हत्या की थी।

ASP देवरिया

एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्रांतर्गत अज्ञात अभियुक्तों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से शिनाख्त कर पुलिस मुठभेड़ में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। इसमें दो अभियुक्त गोरखपुर जिले के थाना गगहा के और एक अभियुक्त देवरिया जिले के थाना सुरौली का रहने वाला है। थाना गगहा के दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या लूट समेत गंभीर मामलों में दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
13 Nov 2024, 7:55 AM IST
Published on: