28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवरिया में युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या,गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

गुरुवार सुबह जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब देवरिया-पकड़ी बरांव मार्ग पर जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास करीब 11:30 बजे पीछे से आए एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को गोली मार दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

anoop shukla

•

Updated: 8 Nov 2024, 10:33 PM IST

देवरिया में गुरुवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी, गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घायल प्रॉपर्टी डीलर को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत प्रॉपर्टी डीलर मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

छठ मनाने घर आ रहे युवक को गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव के रहने वाले विश्वजीत सिंह जिला मुख्यालय पर रामनाथ देवरिया मोहल्ले के मुंसफ कॉलोनी में मकान बनाकर रहते हैं। उनका बेटा प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह (26) गुरुवार को छठ पूजा पर अपने गांव समोगर से देवरिया आ रहा था।देवरिया-पकड़ी बरांव मार्ग पर जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास करीब 11:30 बजे पीछे से आए एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को आनन फानन में देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर में SSB इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर…पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी ले ली जानhttps://www.patrika.com/gorakhpur-news/painful-death-of-ssb-inspector-in-gorakhpur-another-criticalignoring-safety-standards-in-bridge-construction-took-the-life-of-a-promising-person-19128895

SP देवरिया बोले… हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की।जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ बरहज आदित्य गौतम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की जानकारी लिए और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया है।